
Motihari : जिला मुख्यालय से करीब आठ किलोमीटर दूर पीपराकोठी थाना क्षेत्र स्थित जीवधारा के एक युवक की हत्या अपराधियों ने सोमवार की रात में घर से उठा कर नहर के पास एक गेंहू के खेत में ले जाकर कर दी. जबकि हत्यारों ने हत्या की घटना को अंजाम देकर मुफसिल थाना क्षेत्र के चंद्रहियां वास्तुविहार के समीप शव को ले जाकर फेंक दिया. मृतक की पहचान जीवधारा निवासी मो. अनवार के 30 वर्षीय पुत्र मो. जीसान अनवर के रूप में हुई है. हत्या के संबंध में बताया जाता है कि हत्यारों ने सोमवार की रात जीवधारा नहर के समीप एक गेंहू के खेत में जीसान की हत्या कर उसे चंद्रहियां के वास्तुविहार के समीप फेंक दिया.
जीवधारा नहर के एक गेंहू के खेत में और रास्ते में खून के निशान पाये गये हैं. मृतक के माता-पिता पिछले कुछ साल पहले गुजर गये थे.
इसे भी पढ़ें:झारखंड के पांच जिलों में 36 घंटे बाद इंटरनेट सेवा फिर से बहाल
हालांकि हत्या के कारणों का पुलिस के अनुसंधान में ही साफ हो पायेगा. बताया जाता है कि मृतक की एक वर्ष की पुत्री है. और उसका भाई कुछ दिनों से अपने ससुराल ही रहता है.
वहीं मृतक की पत्नी भी मायके गयी हुई है. मृतक के चाचा मो. अफताब ने बताया कि अभी हत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं. उसके अंतिम संस्कार के बाद एफआइआर दर्ज करायी जायेगी.
इसे भी पढ़ें:BIG NEWS : अरुणाचल प्रदेश के कामेंग सेक्टर में हिमस्खलन की चपेट में आए सेना के 7 जवानों की मौत




