BiharCrime News

औरंगाबाद में रेलकर्मी की पत्नी के साथ साहूमिक दुष्कर्म, हत्या

Aurangabad : रेलवे के असिस्टेंट लोको पायलट(एएलपी) यानी रेल ड्राइवर की पत्नी के साथ अपराधियों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव को छोड़ दिये जाने का दिल दहला देनेवाला मामला प्रकाश में आया है. मामला औरंगाबाद जिले के ओबरा थाना क्षेत्र के एक गांव का है. घटना का खुलासा मंगलवार को सुबह में तब हुआ जब मृतका का शव उसके घर के बंद कमरे में पाया गया. इस मामले में ग्रामीण दुष्कर्म के बाद हत्या किये जाने की आशंका जता रहे हैं.

मृतका 25 वर्षीया पिंकी देवी(काल्पनिक नाम) सुमन पटेल उर्फ बृजेश की पत्नी थी. उसकी कोई संतान नहीं है. उसका पति बृजेश रेलवे में ड्राइवर के पद पर कार्यरत है और वह बंगाल में ड्यूटी पर तैनात था. वह अकेले ही अपने ससुराल में रह रही थी.

घटना की सूचना के बाद ओबरा थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी सदल बल मौके पर पहुंचे. मामले की जानकारी ली. मौके पर ही ग्रामीणों व परिजनों ने आरोप लगाया कि विवाहिता को अकेले पाकर उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया है. इसके बाद उसकी हत्या कर दी गयी है.

इसे भी पढ़ें:सोशल मीडिया में वायरल हो रहा जेपीएससी पीटी में क्रमवार पास हुए स्टूडेंट्स का रिजल्ट

ग्रामीण इस मांग पर अड़ गये कि जब तक वरीय अधिकारी यहां नहीं आयेंगे, तब तक शव नहीं उठने देंगे. ग्रामीणों ने मामले की जांच सीबीआइ से कराने की भी मांग की.

परिजनों ने कहा कि जब निर्भया कांड की सीबीआइ से जांच हो सकती है, तो इस मामले की भी सीबीआइ से जांच हो सकती है. घटना की सूचना मिलने पर दाउदनगर के एसडीपीओ राजेश कुमार भी सदल मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली.

इसे भी पढ़ें:दुःखद खबर : प्रख्यात चिकित्सक डॉ नयन कुमार का निधन

ग्रामीणों ने पुलिस के सामने रोष प्रकट किया

उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि मामले में जो भी दोषी होंगे, उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

उन्होंने कहा कि बुधवार को पटना से एफएसएल की टीम आयेगी और वैज्ञानिक तरीके से मामले का अनुसंधान कर आवश्यक सबूत और जानकारी इकट्ठा करेगी. हर पहलू से मामले की गहन छानबीन की जायेगी और दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ा जायेगा.

इसके बाद ग्रामीण शांत हुए और शव को उठने दिया. इधर घटना की सूचना मिलने पर मृतका की मां सरस्वती देवी गांव पहुंचते ही बेटी का शव देख कर चीख पुकार मचाने लगी. मां का रोते-रोते बुरा हाल हो गया.

इसे भी पढ़ें:बंगाल में ममता का जलवा बरकरार सभी 4 सीटें जीतीं, हिमाचल में कांग्रेस ने किया क्लीन स्वीप, जानें अन्य सीटों का हाल

Related Articles

Back to top button