JharkhandRanchi

रेलवे मेंस यूनियन की टीम ने सुनी समस्याएं, मांगे सुझाव

Ranchi: दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन, हटिया शाखा की टीम ने रविवार को हटिया रेलवे कॉलोनी टाइप-1 का निरीक्षण किया. कॉलोनी के रख-रखाव, क्वार्टरों की मरम्मत, वायरिंग,  नाली व क्वार्टर के आसपास साफ सफाई भी देखी. इसके अलावा सुरक्षा को लेकर भी चर्चा की गई. क्वार्टर की मरम्मत सही ढंग और जरूरी काम में देरी की शिकायत लोगों ने की थी. इसके बाद ही मेंस यूनियन कॉलोनी में लगातार निरीक्षण कर रही है. यूनियन ने बताया कि जोन से कम पैसे मिलने के कारण जरूरी कार्य को पहले किया जा रहा है. सचिव एसपी राउत लोगों की शिकायतें सुनने के बाद उनसे सुझाव भी मांग रहे हैं जिससे कि व्यवस्था को दुरुस्त किया जा सके.

समस्याओं का हो रहा निपटारा

पिछले निरीक्षण में मिली शिकायतों का समाधान शुरू कर दिया गया है. सचिव ने बताया कि कॉलोनियों में झाड़ियों की कटाई कराई जा रही है. रेलवे हॉस्पिटल में खराब पड़े चापाकल को भी दुरुस्त कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि रेल कर्मी को उनको मौलिक अधिकार से वंचित रखा गया है. इसके लिए रेल प्रशासन से जल्द ही वार्ता करेंगे.

ये रहे मौजूद

दक्षिण पूर्व रेलवे रांची मंडल के असिस्टेंट जेनरल सेक्रेटरी डी नाथ, हटिया शाखा के अध्यक्ष उपेंद्र मर्दाना, हटिया शाखा के सचिव रांची ब्रांच के सचिव एस कंडुलना, हटिया शाखा के यूनियन पदाधिकारी शैलेंद्र बाउरी, श्री गोपाल मंडल, श्री गणेश पासवान, श्री विवेक कुमार, जितेंद्र कुमार, गोस्वामी, रूप कुंडू, विनोद गुप्ता, शंकर कुमार, चीफ हेल्थ इंस्पेक्टर अकमल अहमद व अन्य.

इसे भी पढ़ें: रिम्स के सिक्योरिटी गार्ड्स मिले सांसद और विधायक से, बताई समस्या

Related Articles

Back to top button