
Chakradharpur : रेल नगरी पोर्टर खोली में ऐतिहासिक सात दिवसीय कृष्ण जन्माष्टमी मेला आयोजन किया गया. इस अवसर पर शुक्रवार देर शाम को श्रीश्री कृष्ण जन्माष्टमी पूजा समिति, रेलवे आदि काली हनुमान मंदिर एवं छात्र संघ पूजा पंडाल का
विधिवत उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि विधायक सुखराम उरांव एवं विशिष्ट अतिथि निवर्तमान नगर परिषद अध्यक्ष केडी साह तथा भाजपा नेता राजू प्रसाद कसेरा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. इस दौरान तमाम अतिथियों ने भगवान के समक्ष माथा टेक कर शहर के सुख शांति व समृद्धि के लिए कामना की.
उद्घाटन के पश्चात मुख्य अतिथि विधायक श्री उरांव ने कहा कि कोरोना महामारी के 2 साल बाद 2022 में भव्य जन्माष्टमी मेला का आयोजन हो रहा है. लोग मेला में शांतिपूर्ण माहौल बनायें और मेला का लुत्फ उठायें. उन्होंने कहा कि मेला में पुलिस प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी. इस बार मेला में मनोरंजन के लिए बहुत सारे साधन आये हैं. लोग मेला पहुंचे और अपने परिवार के संग आनंद लें. इसके पूर्व दोनों पूजा समिति के सदस्यों द्वारा आमंत्रित अतिथियों को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया. मौके पर निवर्तमान वार्ड पार्षद निक्कू सिंह, सत्यनारायण यादव, सतीश प्रधान, अमन पांडे, मंतोष साव, साहिल पांडे, वीरेंद्र राय समेत दोनों पूजा समिति के सदस्य एवं शहर के गणमान्य लोग मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें – चक्रधरपुर एसडीओ और एसडीपीओ कपिल चौधरी ने दो पूजा पंडाल सहित मेला का किया उद्घाटन




