
Chakradharpur : शुक्रवार को चक्रधरपुर पोर्टरखोली में लगनेवाले सात दिवसीय मेला एवं दो पूजा पंडालों का विधिवत उद्घाटन किया गया. मौके पर चक्रधरपुर एसडीओ ललन कुमार तथा एसडीपीओ कपिल चौधरी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर दो पूजा पंडालों एवं मेला का उद्घाटन किया. सबसे पहले पोर्टर खोली पश्चिमी केबिन के समीप मेला का उद्घाटन किया गया. इसके बाद शिव मंदिर पूजा पंडाल तथा सर्वोदय संघ पूजा पंडाल उद्घाटन किया गया. मौके पर पोड़ाहाट एसडीओ ललन कुमार ने कहा कि दो साल बाद ऐतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा का आयोजन हो रहा है, इस शांति से मनाएं. उपद्रव करनेवालों पर सीधी कार्रवाई की जायेगी. मेला में दंडाधिकारी व पुलिस बल तैनात है. उन्होंने कहा कि जनता को हर प्रकार का सहयोग किया जायेगा. एसडीपीओ कपिल चौधरी ने कहा कि मेला में शांति-व्यवस्था के लिए पुलिस बल हमेशा तैनात है. किसी प्रकार की अप्रिय बात हो, तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें. कमल देव गिरि ने कहा कि यह मेला ऐतिहासिक है. इसे आपसी भाईचारे के साथ मनायें. आयोजन समिति के सदस्यों ने अतिथियों को फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया. इस मौके पर चक्रधरपुर थाना प्रभारी लक्ष्मण प्रसाद पूजा पंडाल और केंद्रीय कमेटी के सत्येंद्र पांडे, आधार कुमार, शांति समिति के आरके मिश्रा, अनवर खान, सहित काफी संख्या में पूजा समिति के सदस्य उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें – SARAIKELA : कांड्रा थाना में औद्योगिक कंपनियों की सुरक्षा के मद्देनजर कंपनी एचआर और सुरक्षा पदाधिकारी की हुई बैठक




