
- अगल-अलग यूनियनों की ओर से ट्रेनों के परिचालन की की जा रही मांग
- पिछले दिनों रेलवे बोर्ड ने रांची रेल मंडल से मांगी थी सूची
Ranchi : रांची से चलनेवाली 10 जोड़ी ट्रेनों के परिचालन को रेलवे बोर्ड ने अभी तक अनुमति नहीं दी है. ये ट्रेनें कोरोना की वजह से घोषित किये गये लॉकडउन के वक्त से बंद हैं. पिछले दिनों रेलवे बोर्ड की ओर से रांची रेल मंडल से इस संबध में सूची मांगी गयी थी.
जिसमें दस जोड़ी ट्रेनों की सूची रांची रेल मंडल ने रेलवे बोर्ड को दी. अनुमान था कि जनवरी के आखिरी दिनों ये ट्रेनें शुरू हो जायेंगी.
रांची रेल मंडल के चीफ पब्लिक रिलेशन ऑफिसर नीरज कुमार ने बताया कि इस संबध में रेलवे बोर्ड की ओर से अब तक कोई सूचना नहीं मिली है.
बता दें रेलवे के लिये यूनियनों की ओर से इन ट्रेनों को शुरू करने की मांग की जा रही है. जिसके बाद रांची रेल मंडल ने रेलवे बोर्ड को पत्र लिखा. इसके बाद ही रेलवे बोर्ड ने मंडल कार्यालय से ट्रेनों की सूची मांगी थी.
इसे भी पढ़ें : पीएफ में 2.5 लाख रुपये से ज्यादा जमा करनेवालों को देना होगा टैक्स
इन ट्रेनों का पत्र में है जिक्र
रांची रेल मंडल की ओर से रेलवे बोर्ड को लिखे पत्र में जिन ट्रेनों का जिक्र है उसमें हटिया-एर्नाकुलम-हटिया, हटिया-पुणे- हटिया, हटिया-पुरी-हटिया, रांची-आनंद विहार-रांची वाया गोमो, स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस, रांची- नयी दिल्ली गरीब रथ, रांची-भुवनेश्वर-रांची, रांची-अजमेर-रांची, रांची-कामाख्या-रांची, रांची-सिंगरौली ट्रेनें शामिल है. इन ट्रेनों का परिचालन लॉकडाउन के पहले तक होता रहा.
ये ट्रेनें रांची और हटिया स्टेशन से चलेंगी. अलग अलग यूनियनों की ओर से राजधानी से चलने वाली प्रमुख मार्गों पर ट्रेनों के परिचालन शुरू करने की मांग की जा रही थी.
जिसमें कहा गया कि राज्य से अधिक संख्या में नागरिक चिकित्सा, रोजगार और शिक्षा के लिये आवागमन करते है. ऐसे में इन ट्रेनों का परिचालन शुरू किया जाना चाहिये.सांसद संजय सेठ ने भी रेलवे बोर्ड को पत्र लिखकर इन ट्रेनों के परिचालन की मांग की थी.
इसे भी पढ़ें : धनबाद : केंदुआडीह में बम फटने से तीन बच्चे घायल, दो की हालत गंभीर




