
New Delhi : सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी रेलटेल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने गुरुवार को अपने आइपीओ के लिए बोली का दायरा 93-94 रुपये तय किया और आइपीओ आम बोली के लिए 16 फरवरी को खुलेगा.
कंपनी ने एक बयान में कहा कि आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (आइपीओ) के जरिए सरकार 87,153,369 इक्विटी शेयरों की पेशकश कर रही है, जिसकी हिस्सेदारी 27.16 प्रतिशत होगी. बोली के ऊपरी छोर पर सरकार आइपीओ से लगभग 819 करोड़ रुपये जुटायेगी.
आइपीओ एंकर निवेशकों के लिए 15 फरवरी को खुलेगा. कंपनी देश भर में ब्रॉडबैंड टेलीकॉम और मल्टीमीडिया नेटवर्क मुहैया कराती है.
इसे भी पढ़ें :हमारी राजनीति में ‘राष्ट्र नीति’ सर्वोपरि: मोदी




