DhanbadJharkhand

धनबाद नगर निगम का सच, अपना काम छोड़ सेटिंग वाले करते हैं मजे

Dhanbad: नगर निगम में ट्रैक्टर चालक सिकंदर झा टिपर चालक है, लेकिन वह अपना काम नहीं करता है. वह सिटी मैनेजर विजय कुमार से खास संबंधों के कारण निगम के ट्रैक्टर, टिपर आदि वाहनों को आवंटित तेल की पर्चियां काटता है. सिटी मैनेजर अपने हर लाभ के लिए इसका प्रयोग करते हैं. यही तय करता है कि किसे कितने तेल का चालान काटना है. यह सब वह सिटी मैनेजर विजय कुमार की देख रेख में करता है.

इसे भी पढ़ेंःझमाडा कर्मियों को बिना केस किये नहीं मिलता सेवानिवृत्ति का लाभ

इसका कुछ ट्रैक्टर चालकों ने विरोध भी किया. लेकिन सिटी मैनेजर ने किसी की कोई बात नहीं सुनी और वह अपने मुताबिक कार्य कर रहे हैं. कहीं-कहीं तो चालक सिकंदर झा को अपने साथ तेल चलान कटवाने के लिए खुद ले जाते हैं. जबकि निगम में ट्रैक्टर चालक जरूरत से अधिक नहीं है बल्कि  जितने की आवश्यकता है उतने ही हैं. फिर भी इस तरह का खेल पिछले तीन महीनों से चल रहा है.

आपको बता दें कि यह सब कार्य सिटी मैनेजर को खुद करना है, लेकिन उन्हें यह सब काम करने की फुरसत नहीं. तेल का चालान देकर उसके साथ खास तरह की डीलिंग में सिकंदर माहिर हैं. इस डीलिंग की सिटी मैनेजर ने उन्हें इजाजत दे रखी है.

इसे भी पढ़ेंःमुआवजे के 20 करोड़ पर भू-अर्जन अधिकारी की नजर ! रातों-रात एसबीआई से एक्सिस बैंक में रकम ट्रांसफर

क्या कहते हैं नगर आयुक्त

नगर आयुक्त चंद्र प्रकाश कश्यप ने कहा कि जिस कर्मचारी को जो कार्य करने की जिम्मेवारी दी गई है, वह वही काम करेंगे. टिपर चालक सिकंदर झा ड्राइवरी छोड़कर तेल की पर्चियां कैसे काट रहे हैं और किनके आदेश से, इसे मैं देखता हूं.

क्या कहते हैं सिटी मैनेजर 

सिटी मैनेजर विजय कुमार का कहना है कि सिकंदर झा वर्तमान समय में लेबर के पद पर है, तेल की पर्चियां वह काटते हैं दस्तखत तक हमारा रहता है. उसे हम लोग सफाई से संबंधित कई काम का जिम्मा भी देते हैं.

इसे भी पढ़ेंःझारखंड में आज से रजिस्ट्री बंद, IT Solution का सरकार के साथ करार…

Related Articles

Back to top button