Crime NewsJharkhandRanchi

डीएसपी के नेतृत्व में लोअर बाज़ार थाना क्षेत्र में छापेमारी, महिला ब्राउन शुगर तस्कर गिरफ्तार

Ranchi:राजधानी रांची में आज डीएसपी यशोधरा के नेतृत्व में लोअर बाजार थाना प्रभारी संजय प्रसाद ने छापेमारी की है. छापेमारी के दौरान लोअर बाजार थाने की पुलिस ने ब्राउन शुगर तस्कर को गिरफ्तार किया है.महिला ब्राउन शुगर तस्कर का नाम असमीना परवीन है. गिरफ्त में आई अस्मिना परवीन से लोअर बाजार थाने की पुलिस पूछताछ कर रही है. लोअर बाजार थाना प्रभारी संजय प्रसाद ने कहा कि गिरफ्त में आई असमीना प्रवीण से सरगना के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है. असमीना परवीन से जानकारी मिलने के बाद सरगना को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

गिरफ्त में आई महिला तस्कर पहले भी जा चुकी हैं जेल

लोअर बाजार थाने की पुलिस इलाके में अवैध कारोबार करने वालों पर लगातार कार्रवाई कर रही है. गिरफ्त में आई असमीना प्रवीण को पहले भी लोअर बाजार थाने की पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है.हालांकि जेल से बाहर आने के बाद फिर से अवैध कारोबार करने लगी थी. इस मामले की जानकारी मिलने के बाद फिर से महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Related Articles

Back to top button