NEWS

पलामू: शिक्षक दिवस  पर कहीं शिक्षकों का मौन प्रदर्शन तो कहीं भूख हड़ताल

Palamu: शिक्षक दिवस के दिन शिक्षकों को सम्मानित किया जाता है, लेकिन पलामू जिले में इससे अलग शिक्षकों को अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतरना पड़ा. कहीं मौन जुलूस तो कहीं भूख हड़ताल पर शिक्षक बैठे नजर आये. पलामू जिला कोचिंग एसोसिएशन के जुड़े निजी शिक्षकों ने जहां मौन जुलूस निकाला, वहीं एनसी पारा शिक्षकों ने अपने 15 माह के बकाये मानदेय भुगतान की मांग को लेकर भूख हड़ताल की.

मांगों को लेकर सड़क पर निजी शिक्षक

पलामू कोचिंग एसोसिएशन के बैनर तले बड़ी संख्या में शिक्षक दोपहर में दस सूत्री मांगों को लेकर सड़कों पर प्रदर्शन करते नजर आये. प्रदर्शनकारी शिक्षक हाथों में तख्तियां लिये हुए थे.

मांगों को लेकर कोचिंग संचालकों का मौन प्रदर्शन

उन पर ‘समाज निर्माता शिक्षकों की अनदेखी क्यों, बस, ट्रेन, मॉल और बाजार खुले तो कोचिंग संस्थान क्यों नहीं, लॉकडाउन की अवधि में सभी को मिली मदद-हम शिक्षकों की अनदेखी क्यों’ सहित अन्य स्लोगन लिखे हुए थे. कोचिंग शिक्षकों ने 5 माह से बंद पड़े कोचिंग को खुलवाने का आग्रह किया.

एनसी शिक्षकों की भूख हड़ताल

इधर, एनसी प्रशिक्षित पारा शिक्षकों के 15 माह के बकाये मानदेय भुगतान और छतरपुर नौडिहा बाजार के अवैध बहाली के नाम पर रोके गए पारा शिक्षकों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर एक दिवसीय भूख हड़ताल की गयी. धरना भी दिया गया. मौके पर वक्ताओं ने कहा कि एनसी पारा शिक्षकों को मानदेय नहीं मिलने के कारण उनकी आर्थिक स्थिति ज्यादा खराब हो गयी है. कोरोना काल में दुकानदार एक रूपए का उधार नहीं दे रहे हैं। पारा शिक्षकों के परिजनों के समक्ष भूखमरी के हालात बन गये है. 

मौके पर एकीकृत एनसी प्रशिक्षित पारा शिक्षक के प्रदेश संयोजक ऋषिकांत तिवारी, पारा शिक्षक टेट संघ के जिलाध्यक्ष सह प्रदेश मिथिलेश उपाध्याय, पारा शिक्षक संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विनोद तिवारी ने भूख हड़ताल सह धरना को संबोधित किया.

मौके पर शिक्षक जितेन्द्र सिंह, प्रमोद पाठक, सुरेंद्र यादव, दिलीप कुमार, कृपानन्द पाठक, महेश दास, विजय तिवारी, विनय सिंह, दिनेश कुमार, अर्जुन पाल, अजय ठाकुर, अशोक प्रसाद, शनि कुमार, रामकरेश राम, रामलखन यादव, बिंदेश्वरी सिंह, अजित सिंह,  कृष्णा विश्वकर्मा, मुरलीधर पाठक, उषा सिंह, जनेश्वर राम, जनेश्वर सिंह, विनय चन्द्रवंशी, महेश कुमार दास, अशोक प्रसाद आदि उपस्थित थे.  

बता दें कि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की सरकार ने एनसी अंकित डीएलएड प्रशिक्षित पारा शिक्षकों को अनट्रेंड शिक्षक की श्रेणी में रखते हुए, उनके मानदेय बंद करने और विद्यालय से हटाए जाने का आदेश दिया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button