
Patna: बालू माफियाओं से सांठगांठ के आरोप में बिहार सरकार के सस्पेंड डीएसपी तनवीर अहमद के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. आर्थिक अपराध ईकाई (EOU) की ये छापेमारी तनवीर के पटना और बेतिया स्थित ठिकानों पर चल रही है. पालीगंज के डीएसपी रहे तनवीर अहमद के बेतिया के इनरवा के पिराड़ी स्थित घर पर छापेमारी करने ईओयू की टीम पहुंची है. बालू खनन के मामले में डीएसपी निलंबित किये गए थे. डीएसपी का घर भारत-नेपाल सीमा पर स्थित है. आर्थिक अपराध ईकाई की इस कार्रवाई से पहले डीएसपी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में केस दर्ज किया गया था. सस्पेंड किए गए डीएसपी के खिलाफ बालू माफियाओं से सांठगांठ के सबूत मिले हैं.
इसे भी पढ़ें :National Corona Update: 60 दिनों में संक्रमण के सबसे अधिक मामले, 47 हजार से अधिक नये संक्रमित
डेहरी ऑन सोन के एसडीओ के खिलाफ पहले ही कार्रवाई हो चुकी है, ऐसे में बालू माफियाओं से सांठगांठ के मामले में तनवीर अहमद दूसरे अफसर हैं जिनके खिलाफ आय से अधिक सम्पति मामले में कारर्वाई हो रही है. बिहार सरकार के कई अधिकारी अभी भी ईओयू की रडार पर हैं. मालूम हो कि बिहार प्रशासनिक और बिहार पुलिस सेवा के पांच अधिकारी भी इस मामले में नपे थे. बिहार सरकार ने डेहरी-ऑन-सोन के तत्कालीन एसडीओ सुनील कुमार सिंह और एसडीपीओ रहे संजय कुमार के साथ भोजपुर के तत्कालीन अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पंकज कुमार राउत, औरंगाबाद सदर के तत्कालीन एसडीपीओ अनूप कुमार और पालीगंज के एसडीपीओ रहे तनवीर अहमद को भी निलंबित कर दिया गया था.
इसे भी पढ़ें :बिहारः पंचायत चुनाव के लिए आज से नामांकन शुरू, पहले चरण में 10 जिलों के 12 प्रखंडों में नामांकन




