NationalNEWS

 #PM_Modi की बजट चर्चा पर राहुल गांधी का तंज, बजट परामर्श घोर पूंजीवादी दोस्त और अमीरों के लिए ही आरक्षित है

NewDelhi : पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि पीएम मोदी की किसानों, युवाओं, छात्रों और महिलाओं के विचारों में कोई दिलचस्पी नहीं है. कहा कि मोदी का  बजट परामर्श केवल घोर पूंजीवादी दोस्त और अमीरों के लिए है.

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आगामी आम बजट से पूर्व गुरुवार को अर्थशास्त्रियों सहित विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों और युवा उद्यमियों के साथ विचार विमर्श किये जाने को लेकर यह टिप्पणी की है.

इसे भी पढ़ें :  #JNUViolence: दिल्ली पुलिस ने घटना के चार दिन बाद की संदिग्धों की पहचान

विशेषज्ञों ने आर्थिक वृद्धि को गति देने के लिए कई सुझाव दिये.

जान लें कि पीएम मोदी ने इस बैठक में अर्थशास्त्रियों सहित विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों और युवा उद्यमियों के साथ भारत को 5,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में मिलकर प्रयास करने की बात कही.

जानकारी के अनुसार  वित्त वर्ष 2020-21 के आम बजट से पूर्व पीएम मोदी के साथ आयोजित बैठक में विशेषज्ञों ने आर्थिक वृद्धि को गति देने के लिए कई सुझाव दिये.   मोदी ने विशेषज्ञों द्वारा दिये गये सुझावों की सराहना की. साथ ही कहा कि वह नीति निर्माताओं और विभिन्न हितधारकों के बीच तालमेल बढ़ाने का प्रयास करेंगे.

इसी पर तंज कसते हुए राहुल गांधी ने  शुक्रवार को ट्वीट करते हुए इस बैठक के संबंध में पीएम मोदी पर निशाना साधा. राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी की किसानों, युवाओं, छात्रों और महिलाओं के विचारों में कोई दिलचस्पी नहीं है.

इसे भी पढ़ें : ट्विटर पर CM हेमंत सोरेन सुन रहे जनता की फरियाद, कोडरमा घटना पर कार्रवाई का दिया निर्देश    

5,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का विचार अचानक से नहीं आया

उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है, मोदी के सबसे व्यापक बजट परामर्श केवल घोर पूंजीवादी दोस्त और अमीरों के लिए ही आरक्षित है. उनकी किसानों, युवाओं, छात्रों, महिलाओं, सरकारी और पीएसयू कर्मचारियों, छोटे व्यापारियों और मध्यम वर्ग के करदाताओं के विचारों या आवाजों में कोई दिलचस्पी नहीं है.

खबरों के अनुसार  ढाई घंटे तक चली इस बैठक में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मौजूद नहीं थीं. जिसे लेकर गुरुवार को कटाक्ष करते हुए कांग्रेस ने कहा कि अगली बार बजट से पहले होने वाली बैठक में निर्मला को भी बुलाया जाये.

आर्थिक वृद्धि दर के गिरकर पांच प्रतिशत रह जाने का अनुमान है

जान लें कि  चालू वित्त वर्ष में आर्थिक वृद्धि दर के गिरकर पिछले 11 साल के निम्नस्तर पांच प्रतिशत रह जाने का अनुमान है. एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, प्रधानमंत्री ने कहा कि देश को 5,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का विचार अचानक से नहीं आया है. यह देश की ताकत की गहरी समझ पर आधारित है.

उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था के उतार-चढ़ाव झेलने की ताकत अर्थव्यवस्था के बुनियादी कारकों की मजबूती और उसके फिर से पटरी पर लौटने की क्षमता को दर्शाती है.  पीएम मोदी ने कहा कि पर्यटन, शहरी विकास, बुनियादी ढांचा और कृषि आधारित उद्योग जैसे क्षेत्रों में अर्थव्यवस्था को आगे ले जाने और रोजगार सृजित करने की क्षमता है.

इसे भी पढ़ें : हिन्दु-मुस्लिम में उलझाकर बेचते जा रहे देश की संपत्ति, इतिहास से भी नहीं सीखते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button