Read Next
21/12/2025
भारत के पुल : कठिनाइयों पर स्थापत्य की विजय
30/11/2025
रांची : किंग कोहली के विराट शतक और कुलदीप के 4 विकेटों से जीता भारत, 17 रनों से मिली जीत
26/11/2025
क्रिकेटर विराट कोहली पहुंचे रांची, 30 नवंबर को होने वाले वनडे मुकाबले में आएंगे नजर
23/11/2025
ED के 44 ठिकानों पर हुई रेड में मिले 14 करोड़ से अधिक नकद और कोयला घोटाला के बड़े सबूत
20/11/2025
नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, 26 मंत्रियों में तीन महिला और एक मुस्लिम चेहरा शामिल
18/11/2025
अल फलाह यूनिवर्सिटी के फाउंडर जावेद सिद्दीकी मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार, ईडी की रेड के बाद हुई गिरफ्तारी
18/11/2025
एक करोड़ का इनामी नक्सली कमांडर हिडमा और उसकी पत्नी हुई ढेर
17/11/2025
अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला में झारखंड पवेलियन में लाइव तसर सिल्क डेमो ने खींचा आगंतुकों का ध्यान
15/11/2025
बिहार चुनाव में एनडीए की रिकॉर्ड जीत पर बोले पीएम मोदी, बिहार ने गर्दा उड़ा दिया
13/11/2025
सुप्रीम कोर्ट का झारखंड सरकार को निर्देश, सारंडा वन क्षेत्र को वन्यजीव अभयारण्य के रूप में करें अधिसूचित
Back to top button
New Delhi: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) परिसर में नकाबपोश हमलावरों के प्रवेश और छात्रों सहित 34 लोगों पर हमले की घटना के चार दिन बाद दिल्ली पुलिस ने संदिग्धों की पहचान की है.
इस मामले में गुरुवार को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने कहा कि उसने इस हमले के संबंध में कुछ संदिग्धों की पहचान की है.
इसे भी पढ़ें- #NirbhayaCase: आज तिहाड़ की जेल नंबर तीन में भेजे जा सकता हैं चारों दोषी
खंगाले व्हाट्सएप ग्रुप
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि उन्होंने दो व्हाट्सएप ग्रुप के कम से कम 70 एडमिन की पहचान की है, जिन समूहों में कथित तौर पर जेएनयू छात्र संघ (जेएनयूएसयू) के सदस्यों पर हमले की योजना बनायी गयी थी.
पुलिस के अनुसार, वे रविवार को हमला करने वालों की पहचान करने के बहुत करीब हैं और कुछ संदिग्धों की पहचान कर ली गयी है. पुलिस ने अब तक विश्वविद्यालय के 100 से अधिक लोगों से बात की है, जिनमें छात्र, शिक्षक, वार्डन और गवाह शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें- सुशील मोदी ने इशारों में तेजस्वी को बताया ‘ट्विटर ब्वॉय’, महागठबंधन का विश्वास हासिल नहीं होने का किया दावा
क्या है मामला
रविवार पांच जनवरी की देर शाम जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में बड़ी संख्या में बाहर से आए नकाबपोश लोगों ने जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष आईशी घोष समेत छात्रों और शिक्षकों पर हमला किया. इस दौरान आईशी घोष और दो-तीन शिक्षकों समेत 30 से अधिक छात्र-छात्राएं घायल हो गये.
जेएनयू छात्रसंघ (जेएनयूएसयू) का दावा था कि यह हमला अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के लोगों द्वारा किया गया. इससे पहले शनिवार (चार जनवरी) को भी परिसर में छात्रों के बीच तनातनी की खबरें सामने आयी थीं.
इसे भी पढ़ें- BJP के बड़बोले नेताओं से परेशान JDU, लगाम लगाने की दी नसीहत