JharkhandLead NewsRanchi

राहुल गांधी की न्याय यात्रा का हर 100 किलोमीटर पर झारखंड में ठहराव, तीन दिवसीय संथाल दौरे पर प्रदेश अध्यक्ष

Ranchi: झारखंड में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की सफलता के लिए यात्रा का मार्ग, समय एवं तिथि,पड़ाव तथा सभी व्यवस्थाओं के आकलन एवं तैयारीयों को लेकर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर के नेतृत्व में नेताओं का एक दल रांची से पाकुड़ के लिए रवाना हुआ है. दौरे से संबंधित जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने बताया कि नेताओं का दल रांची से इरबा चुट्टूपालू घाटी,चट्टी बाजार, रामगढ़, रजरप्पा, जरीडीह, चास, बोकारो,धनबाद, गोविंदपुर, देवघर होते हुए दुमका पहुंचा. इस क्रम में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के ठहरने की जगह, सभा हेतु स्थल चुनाव, प्रचार प्रसार की सारी व्यवस्था की पूरी समीक्षा की गई. इस समीक्षा के क्रम में यात्रा मार्ग में पड़ने वाले जिला अध्यक्षों, प्रखंड अध्यक्षों कांग्रेस नेताओं,कार्यकर्ताओं से भी पूरी जानकारी प्राप्त की गई तथा यात्रा की तैयारी संबंधित निर्देश प्रदेश अध्यक्ष ने दिया. साथ ही तीन दिनों तक संथाल परगना क्षेत्र में रहकर न्याय यात्रा की तैयारी को अमली जामा पहनाएंगे और कार्यक्रम का पुरा खाका प्रदेश प्रभारी गुलाम मोहम्मद मीर के समक्ष रखेंगे. शांति ने बताया कि राहुल गांधी के नेतृत्व में चलाए जा रहे भारत जोड़ो न्याय यात्रा झारखंड में सफलता के नए आयाम गढ़ेगी. प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में शामिल दल मे प्रमुख रूप से रविंद्र सिंह, राजीव रंजन प्रसाद, जयशंकर पाठक, अजय नाथ शाहदेव, विनय सिन्हा दीपू, संजय लाल पासवान, मानस सिन्हा,रियाज अंसारी, गजेंद्र सिंह, पप्पू अजहर शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें: रांची में भाजपा ST मोर्चा के अधिवेशन में शामिल होंगे PM मोदी, जनजाति समाज के लोगों से सामूहिक और विशेष तौर पर होंगे रुबरू

Related Articles

Back to top button