
Latehar: कामता पंचायत के हिसरी स्थित रखांत जंगल मे भुसाढ़ नदी में गुरुवार को दिन में रखांत जंगल से निकलकर एक लकड़बग्घा ने मछली मार रहे हिसरी निवासी कमलेश उरांव पर हमला कर दिया. लकड़बग्घे ने दांत से उसका हाथ पर काटकर उसे घायल कर दिया. कमलेश उरांव पर लकड़बग्घा को हमला करते देखकर मछली मार रहे साथी उसकी जान बचाने के लिए लकड़बग्घे से भिड़ गए. साथियों ने अपनी जान की बाजी लगाकर डंडे से लकड़बग्घे पर वारकर उसे जंगल में खदेड़ दिया.धेड़ तब जाकर किसी तरह युवक की जान बची.
लकड़बग्घे ने दांत से युवक के हाथ पर काट लिया. घायल युवक ने गुरुवार को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया. कई टांके भी लगे हैं. घटना की खबर फैलते ही हिसरी गांव समेत पड़ोस के कामता, भुसाढ़ के गांवों मे डर और दहशत का माहौल है. यह जंगली जानवर लोगों की आहट या आवाज सुनकर चला आता है, ग्रामीणों का पीछा भी करता है.
पंचायत समिति सदस्य अयुब खान ने जंगल में लकड़बग्घा होने और एक युवक पर हमला कर उसे घायल करने की सूचना वन विभाग के कर्मचारियों को दिया और उनसे आग्रह किया है कि जंगल में रह रहे लकड़बग्घा को पकड़ कर अन्यत्र जंगल में ले जाकर छोड़ने का आग्रह किया है.




