Uncategorized

दादा ढ़ा रहे सितम, कभी बंद करते पानी तो कभी काट देते लाइट

News Wing Ranchi, 27 August : रातू रोड की रहने वाली दो बेटियों की आंखें उस समय भर जाती हैं जब वे अपने दादा द्वारा ढ़ाये सितम की दास्तान बयां करती हैं. वे कहती हैं कि उनके दादा प्रीतम दास गाबा उन्हें पिता सहित घर से निकालना चाहते है. दोनो बेटियों ने अपने परिवार के हक के लिए अल्बर्ट एक्का चौक में बैनर के साथ प्रदर्शन किया. अपने दादा के रवैये और पारिवारिक कलह से परेशान बेटियों ने आंदोलन का रास्ता अपनाया है. दोनो बेटियों ने कानून से इंसाफ की गुहार लगायी है. पुलिस के हस्तक्षेप के बाद भी मामला सुलझता नजर नहीं आ रहा है. दोनों बेटियों ने अपने दादा पर आरोप लगाया है कि वे उन्हें बहुत ज्यादा परेशान करते हैं.

भाई नहीं इसलिए घर से निकालना चाहते हैं दादा

यह मामला रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र का है. रातु रोड के मेट्रो गली निवासी प्रीतम दास गाबा की पोतियों ने उनपर आरोप लगाया है कि हमारे दादाजी हमारे पिता और हमसभी को केवल इसलिए घर से निकाल देना चाहते हैं कि हमारा कोई भाई नहीं है. वो कभी पानी बंद कर देते हैं तो कभी हमारे कमरे की लाइट काट देते हैं. चाय की दुकान चलाकर पाल रहे पिता तीन बहनों में बड़ी बहन ट्विंकल ने कहा कि हमारे पिताजी एक छोटी सी चाय की दुकान चलाते हैं. हम तीन बहनें हैं. मैं सबसे बड़ी हूं. मैं 11 वीं पढ़ती हूं. जबकि मेरी दोनों छोटी बहने 10वीं और 9वीं में पढ़ती हैं. पिताजी काफी परिश्रम कर हमलोगों का पालन-पोषण कर रहे हैं. साथ ही हमारी पढ़ाई का खर्च भी वहन कर रहे हैं.

किराये के मकान में रहना संभव नहीं

ट्विंकल ने कहा कि हमलोग इतने संपन्न नहीं हैं कि किराये के मकान में रह सकें. हमारे दादाजी हमारे पिता को घर से निकाल देना चाहते हैं. उनका कहना है कि तुम्हाेरा कोई बेटा नहीं है. इन बेटियों के लिए तुम्हें घर में हिस्साा नहीं मिलेगा. दादाजी हर रोज झगड़ा करते हैं. घर का पानी और बिजली बंद कर देते हैं. हमलोगों को जीना दुभर हो गया है.

हमें निकाल कर बुआ को हिस्सेदार बनाना चाहते हैं दादा

ट्विंकल कहती हैं कि दादाजी हमलोगों को घर से निकाल कर हमारी बुआ को घर का हिस्सेलदार बनाना चाहते हैं. उनका कहना है कि जिसका बेटा होगा उसी को हिस्सा दिया जायेगा. सभी बहनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुहार लगाने की बात कही. उन्होंाने कहा कि थाना और बाल संरक्षण आयोग में शिकायत करने के बाद भी कोई उपाय नहीं निकल पाया है. क्या सरकार हमारी मदद करेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button