Crime NewsKoderma

स्कूल वैन से ढोया जा रहा था अवैध ढिबरा, मामला दर्ज

Koderma : वन विभाग की कोडरमा रेंज टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर अवैध ढिबरा लदी स्कूल वैन को जब्त किया है. स्कूल वैन (मारुति वैन- डब्ल्यूबी 02पी 5953) में अवैध रूप से 500 किलोग्राम ढिबरा लदा था, जिसे वन विभाग की टीम ने नीरू पहाड़ी के पास पकड़ा है. वन विभाग ने उक्त मामले में भारतीय वन अधिनियम की धारा 33, 41 और 42 के तहत मामला दर्ज किया है.

कोडरमा रेंजर राकेश कुमार ने बताया कि वन विभाग को सूचना मिलते ही टीम का गठन कर अवैध रूप से ले जाये जा रहे ढिबरा, जिसका वजन लगभग 500 किलोग्राम है, को वैन से बरामद किया गया.

हालांकि, मामले में किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है. गठित टीम में वनरक्षी अभिमन्यु कुमार, वनरक्षी संतोष कुमार, वनरक्षी पूनम राम, गृहरक्षक ऋषि कुमार सिन्हा, जितेंद्र कुमार, प्रभु गिरि शामिल थे.

इसे भी पढ़ें- पलामू : SFC के गोदाम में लगातार हो रही चोरी मामले में BSO, AGM और तीन डीलरों को शोकॉज

Related Articles

Back to top button