
Ranchi : राजधानी रांची के पुंदाग ओपी क्षेत्र स्थित नयासराय पुल के पास से एक युवती का शव बरामद किया गया है. अपराधियों ने युवती की पत्थर से कूचकर हत्या कर दिया है. गुरुवार को स्थानीय लोगों ने शव को देख कर पुंदाग ओपी पुलिस को मामले की सूचना दी गई. सूचना मिलने के बाद हटिया डीएसपी और पुंदाग ओपी पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुटे है. मौके पर मौजूद लोगों से शव की पहचान कराने की कोशिश की गई लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी. पुलिस शव की पहचान में जुटी है.
इसे भी पढ़ें: तमाड़ में झुंड से बिछड़ा एक हाथी ने मचाया उत्पात, बाइक उठा कर फेंका




