JharkhandNEWSRanchi

तमाड़ में झुंड से बिछड़ा एक हाथी ने मचाया उत्पात, बाइक उठा कर फेंका

Ranchi (Bundu) : बुंडू अनुमंडल के तमाड़ वन क्षेत्र अंतर्गत डिम्बुजर्दा के समीप कैनाल रोड पर आज सुबह झुंड से अलग हुए एक हाथी ने जमकर उत्पात मचाया. हाथी को देख आसपास के ग्रामीण इकठ्ठा होकर हाथी को भगाने का प्रयास किया जिससे हाथी काफी नाराज होकर आसपास के चीजों को अपने सूंड से फेंकने लगा. सड़क किनारे खड़ी बाइक को भी अपने सूंड से उठाकर फेंक दिया. हालांकि मामले की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी गयी है लेकिन अब तक किसी भी तरह की कोई कार्रवाई नहीं किया गया है. लोगों में भय का माहौल बन गया है. आवाजाही करने वाले लोग कैनाल रोड से आवाजाही करने में गुरेज कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: RJD सुप्रीमो लालू को किडनी देंगी बेटी रोहिणी आचार्य, 24 नवंबर तक सिंगापुर जाएंगे लालू यादव

Related Articles

Back to top button