
- गिरिडीह पुलिस ने बच्चों के लिए किया किया प्रतियोगिता का आयोजन
Giridih : शहीद संस्मरण दिवस पर 10 दिवसीय कार्यक्रम के आठवें दिन बुधवार को गिरिडीह पुलिस ने बच्चों के बीच कई कार्यक्रमों का आयोजन किया. न्यू पुलिस लाइन में हुए कार्यक्रम में बरवाडीह पुलिस लाइन स्कूल के नौनिहालों ने हिस्सा लिया. एसपी अमित रेणु के निर्देश पर बच्चों के बीच देशभक्ति पर आधारित पेंटिंग प्रतियोगिता के साथ म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया. दोनों प्रतियोगिताओं में स्कूल के दर्जन भर से अधिक बच्चे शामिल हुए.
बच्चों ने जंग लड़ते सैनिकों की उकेरी तस्वीरें
सार्जेंट मेजर अभिनव पाठक और सार्जेंट कामेश्वर रजक के नेतृत्व में हुई प्रतियोगिताओं में नौनिहालों की प्रतिभा ने पुलिस पदाधिकारियों का भी उत्साह बढ़ा दिया. बच्चों ने देशभक्ति के रंग में रंगकर युद्ध के मैदान में लड़नेवाले सैनिकों की खूबसूरत तस्वीर बनायी. बच्चों की प्रतिभा देख पुलिस पदाधिकारी दंग रह गये.सार्जेंट मेजर पाठक ने प्रतियोगिता में शामिल नन्हे प्रतिभागियों को फर्स्ट, सेकंड और थर्ड करने के बजाय सबों को एक समान पुरस्कार देकर सम्मानित किया.
इसे भी पढ़ें: खाना बनाने के दौरान विस्फोट कर गया रसोई गैस सिलिंडर, लाखों की संपत्ति का नुकसान
म्यूजिकल चेयर कॉम्पटीशन में भी बच्चों ने दिखाया उत्साह
पेंटिंग प्रतियोगिता के बाद म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता शुरू हुई. इस दौरान बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर एक के बाद एक लगीं कई कुर्सियों के बीच एक-दूसरे को खूब छकाया. इस दौरान बच्चों के साथ पुलिस अधिकारी भी उत्साह से लबरेज दिखे.
बच्चों ने उठायी पुलिसकर्मियों को भी छुट्टी देने की मांग
मौके पर राष्ट्र निर्माण में पुलिस की भूमिका पर भी बच्चों के बीच परिचर्चा का आयोजन किया गया. परिचर्चा में शामिल प्रतिभागी आरव और तानवी ने बेबाक तरीके से पुलिस की ड्यूटी को कड़ी चुनौती बताया. कुछ प्रतिभागियों ने परिचर्चा में पुलिसकर्मियों को भी छुट्टी मिलने पर चर्चा की. प्रतियोगिता में आरव कुमार, श्रेया कुमारी, अमन कुमार, स्नेहा कुमारी, तानवी कुमारी, रौनक कुमार, माही कुमारी, सौरभ कुमार, प्रभात कुमार के अलावा नव्या और प्रिंस भी शामिल हुए.
इसे भी पढ़ें: हाइटेक पुलिसिंग का आम नागरिकों को मिलेगा लाभ, घर बैठे कर सकेंगे लोग शिकायतः डॉ वकारीब




