NationalTop Story

राफेल डीलः CAG के बाद CVC से मिलेगी कांग्रेस, स्वतंत्र जांच की मांग

New Delhi: राफेल डील को लेकर कांग्रेस आर-पार के मूड में है. कैग के बाद अब कांग्रेस के शीर्ष नेता सीवीसी से मिलेंगे. नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल राफेल लड़ाकू विमान सौदे में कथित भ्रष्टाचार की स्वतंत्र जांच कराने की मांग को लेकर सोमवार को केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) से मिलेगा. साथ ही भ्रष्टाचार का एक मामला भी दर्ज करायेगी.

इसे भी पढ़ें : PMAY: कैसे घर बनाएं हुजूर, जमादार मांग रहा 40 हजार

राफेल डील पर कांग्रेस का एक और हमला

कांग्रेस के नेताओं ने रविवार को कहा कि पार्टी इसी तरह का अनुरोध करने के साथ ही इस संबंध में भ्रष्टाचार का एक मामला दर्ज करने की मांग करेगी. राफेल मुद्दे पर अपना हमला तेज करते हुए कांग्रेस ने रविवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोपनीयता की शपथ का उल्लंघन किया. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि समय आ गया है, अब वित्त मंत्री अरूण जेटली और प्रधानमंत्री झूठ बोलना बंद करें.

कैग से भी की थी मुलाकात

उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह कांग्रेस ने देश के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (कैग) से मुलाकात की थी. पार्टी ने कैग से सौदे में कथित अनियमितता पर एक रिपोर्ट तैयार करने और उसे संसद में पेश किये जाने का अनुरोध किया था. इसके साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष ने सच्चाई सामने लाने के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच कराने पर जोर दिया है.

इसे भी पढ़ेंःकेंद्र ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना का नाम बदलकर कर दिया आयुष्मान भारत

ज्ञात हो कि राफेल विमान सौदे के मुद्दे पर फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद के हालिया बयान के बाद कांग्रेस ने मोदी सरकार पर हमले और तेज कर दिये हैं. दरअसल, ओलांद ने इंटरव्यू में कहा कि भारत सरकार ने उन्हें अंबानी की कंपनी का नाम सुझाया था, जिसपर कांग्रेस आक्रामक है.

वही, वित्त मंत्री अरुण जेटली ने रविवार को ही एक इंटरव्यू देकर सरकार की स्थिति को साफ करते हुए कहा कि राफेल सौदा बिल्कुल क्लीन है, इसलिए ये कैंसिल नहीं होगा. उन्होंने विपक्ष के आरोपों को निराधार बताया.

इसे भी पढ़ें :सादरी बोल कर झारखंडियों को पीएम ने की लुभाने की कोशिश

Related Articles

Back to top button