
Ranchi: कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देश में लॉकडाउन है. 21 दिनों का ये लॉकडाउन 14 अप्रैल को खत्म होगा. और इस लॉकडाउन के दौरान ज्यादातर कॉमर्शियल वाहन खड़े हैं.
लेकिन उनपर लगने वाला तिमाही रोड टैक्स का मीटर ऑन है. वाहन मालिकों का कहना है कि जब उनकी गाड़ी खड़ी है, तो आखिर कैसे वो आने वाले दिनों में रोड टैक्स भरेंगे.
इसे भी पढ़ेंःकोरोना का असर : झारखंड में एक साल से भी अधिक पीछे चला गया टूरिज्म उद्योग, करोड़ों का नुकसान
वाहन मालिकों का कहना है कि देश के कई राज्यों में रोड टैक्स में राहत देने पर सरकार ने कदम उठाया है. लेकिन झारखंड सरकार की तरफ से ऐसा कोई भी कदम नहीं उठाया गया है. एक वाहन मालिक ने बताया कि उन्होंने इस मामले पर विभाग से बात करने की कोशिश की, लेकिन उन्हें बताया गया कि जबतक विभाग नहीं खुलता है. तबतक किसी तरह का निर्णय नहीं लिया जा सकता है.
वहीं इस मामले पर विभाग के सचिव के रवि कुमार का कहना है कि देश के किसी राज्य में तिमाही टैक्स माफ करने जैसे फैसले के बारे में उन्हें नहीं पता है. अगर ऐसा होता है कि विभाग भी विचार करेगा.




