
Purulia : रेल शहर आद्रा के मणिपुर स्थित निजी होम से सात बालक के फरार होने से सनसनी फैल गयी. रविवार तड़के इस घटना के कारण होम परिचालन समिति के खिलाफ सुरक्षा में लापरवाही का आरोप लगाया गया. घटना के बारे में होम के सचिव नव कुमार दास ने बताया मणिपुर के उत्तरण चाइल्ड होम में विभिन्न उम्र के बच्चे सरकारी नियमों के तहत रखे जाते हैं.
इसे भी पढ़ेंः #Kolkata बीएसएफ ने सीमा पर से 12 घुसपैठिये गिरफ्तार किये, 28 मवेशी और 499 बोतल फेंसिडिल सिरप जब्त
इनमें से कई भटके हुए बालक हैं, तो कोई अनाथ हैं. इन दिनों इसमें 50 के लगभग बालक रहा करते हैं. जिन्हें सरकार द्वारा ही इस होम में भेजा गया है. शनिवार देर रात यहां से 5 वर्ष से लेकर 14 वर्ष के सात बालक तीन मंजिला होम के ऊपर चढ़कर दरवाजे का ताला तोड़कर फरार हो गये.
यह बच्चे होम में सुरक्षा पर तैनात होमगार्ड का मोबाइल भी लेकर फरार हो गये. इस होम में सरकार द्वारा सुरक्षा के लिए चार होमगार्ड तथा संस्था की ओर से एक सुरक्षाकर्मी तैनात है. पूरे परिसर में 14 सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं. इसके बावजूद यह सात बालक फरार हो गये.
इसे भी पढ़ेंः #JharkhandElection जेल में बंद नक्सली कुन्दन पाहन झापा की टिकट पर लड़ेगा चुनाव, तमाड़ से सोमवार को करेगा
बलरामपुर में मिले तीन बच्चे
घटना के बाद फरार बच्चों को खोजने के लिए आद्रा आरपीएफ जीआरपी की मदद ली गयी. वहीं खबर मिलते ही आद्रा थाना के प्रभारी सुदीप हाजरा मौके पर पहुंचे. उन्होंने बच्चों को ढूंढने का कार्य आरंभ कर दिया. उनके प्रयास से पुरुलिया जिले के बलरामपुर थाना अंतर्गत तामना इलाके से तीन बच्चों को बरामद कर लिया गया.
जबकि चार नाबालक अभी फरार हैं. पुलिस इनकी तलाशी कर रही है. घटना के बाद जिला अतिरिक्त पुलिस सुपर पिनाकी दत्ता, रघुनाथपुर अनुमंडल पुलिस अधिकारी दुर्बन बनर्जी सहित अन्य पुलिस अधिकारी मामले की छानबीन कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ेंः #Economoic_slowdown अगले साल मार्च तक बिक सकती है एयर इंडिया और भारत पेट्रोलियम : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण




