
Patna: बिहार में शनिवार को विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के बीच एक आरजेडी नेता के भाई की भी गोली मारकर हत्या कर दी गयी.
आरजेडी नेता बिट्टू सिंह के भाई बेनी सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है. घटना धमदाहा विधानसभा के सरसी की है. अपराधियों ने बेनी सिंह पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसायीं.
सुत्रों के अनुसार, मतदान के दौरान बूथ के नजदीक ही दो गुटों में मतदान को लेकर आपस में बहस हुई जिसके बाद मामले ने तुल पकड़ लिया और उसी क्रम में बेनी सिंह को गोली मारी गयी.
गौरतलब है कि पूर्णिया में मोस्टवांटेड की लिस्ट में शामिल मयंक सिंह उर्फ बिट्टू सिंह को हाल में ही पुलिस ने जिले में प्रवेश करने के दौरान एसटीएफ ने एके-47 व कारबाइन के साथ गिरफ्तार किया था.
इसे भी पढ़ें – चाईबासा : पुलिस ने शव को जमीन से खोद कर किया बरामद, तीन दिन से यूवक था लापता




