
Kolkata : पश्चिम बंगाल से सटी भारत-बांग्लादेश सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने सीमावर्ती जिले- उत्तर 24 परगना और मुर्शिदाबाद के विभिन्न स्थानों से 12 घुसपैठियों को गिरफ्तार किया है. इस दौरान सीमावर्ती जिलों- मालदा, मुर्शिदाबाद, उत्तर 24 परगना और नदिया के सीमा क्षेत्रों से विभिन्न माध्यमों से बांग्लादेश को तस्करी किये जा रहे 28 मवेशी और 499 बोतल फेंसिडिल सिरप भी जब्त किया गया है.
इसे भी पढ़ेंः #Economoic_slowdown अगले साल मार्च तक बिक सकती है एयर इंडिया और भारत पेट्रोलियम : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
बीएसएफ के जवानों ने की कार्रवाई
बीएसएफ की ओर से रविवार को जारी बयान के मुताबिक बॉर्डर आउट पोस्ट (बीओपी) गोबर्धा की टीम ने सीमावर्ती क्षेत्र से चार बांग्लादेशी और एक भारतीय को, बीओपी घोजाड़ांगा (बशीरहाट थाना) से दो बांग्लादेशी नागरिकों को, बीओपी तराली (स्वरूप नगर थाना) से एक बांग्लादेशी नागरिक, बीओपी डोबारपारा (गायघाटा थाना) से एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया. ये सभी अवैध रूप से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर भारतीय क्षेत्र में आ गये थे.
इसे भी पढ़ेंः #AJSU का घोषणापत्र : 73 प्रतिशत तक आरक्षण, स्नातक पास को प्रतिमाह 2100 प्रोत्साहन राशि का वादा
इस वर्ष अब तक 1896 घुसपैठिये गिरफ्तार
दूसरी तरफ, बीओपी सोदेपुर (हसनाबाद थाना) की टीम ने सीमावर्ती क्षेत्र से एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया. जब वह अवैध रूप से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करके बांग्लादेश की सीमा में जाने की कोशिश कर रहा था. इसी तरह विभिन्न सीमाई इलाके से 28 मवेशियों को जब्त किया गया. इसका बाजार मूल्य 2,80,214 रुपये है. इस दौरान 499 बोतल फेंसिडिल सिरप भी मिला, जिसका बाजार मूल्य 76,978 रुपये है. इस वर्ष अब तक 1896 घुसपैठिये गिरफ्तार किये गये हैं.
इसे भी पढ़ेंः #Kolkata : कार में महिला से सामूहिक दुष्कर्म मामले में खुफिया टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया




