JharkhandNEWSRanchi

राज्य में पांच हजार में से मात्र 162 सोलर पंप ही बंटे, सांसद ने ट्वीट कर दी जानकारी

पीएम कुसूम योजना की रफ्तार धीमी

Ranchi: राज्य में पीएम कुसूम योजना की रफ्तार धीमी है. मामला अलग-अलग पटल पर पहले भी उजागर हो चुका है. लेकिन अब इसे संसद में उठाया जाने लगा है. सांसद महेश पोद्दार ने मामले को राज्यसभा में रखा. सांसद श्री पोद्दार ने सदन को बताया कि झारखंड में पांच हजार की जगह मात्र 162 सोलर पंप का वितरण हो पाया है. ये आंकड़े जनवरी 2021 तक के हैं. सांसद ने ट्वीट कर कहा है कि अन्नदाताओं को ऊर्जादाता बनाने की रफ्तार राज्य में काफी धीमी है. राज्य में सौर ऊर्जा के तहत 50 मेगावाट बिजली उत्पादन होती है.

तो किसानों की आय बढ़ जायेगी

सरकार अगर इस ओर ध्यान दे तो ग्रामीण भू-स्वामियों के लिये आय का एक स्थायी स्रोत खुलेगा. इस योजना के तहत बिजली वितरण कंपनियों को पांच सालों के लिये 0.40 रूपये प्रति यूनिट की दर से पांच सालों के लिये 33 लाख रूपये प्रति मेगावाट बिजली किसानों से खरीदी जा सकती है. ऐसे में सौर ऊर्जा किसानों से खरीदने पर ऊर्जा को प्रोत्साहन मिलेगा. साथ ही किसानों की आय बढ़ेगी.

राज्य के किसानों को जोड़े

मामले में सांसद पोद्दार ने तीन ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा है कि पंप लगाने और सौरीकरण के लिये केंद्र सरकार 30 फीसदी राशि देगी. राज्य सरकार की फंडिंग 30 फीसदी है. किसान अपने लागत से 40 फीसदी देंगे. ऐसे में राज्य सरकार किसानों को लाभ पहुंचाने में देर न करें. किसानों को योजना से जोड़े.

एजेंसियों को फिर से मिला काम

बता दें केंद्र और राज्य सरकार के बीच पहले से योजना को लेकर पत्राचार जारी है. पिछले साल मई से ही ऊर्जा विभाग की ओर से केंदीय ऊर्जा मंत्रालय को पत्राचार के जरिये योजना की जानकारी दी जा रही है. वहीं योजना जल्दी पूरी हो इसके लिये ज्रेडा की ओर से एजेंसियों के बदलाव की बात की गयी थी. जिसके बाद केंद्र की अनुशंसा पर सात एजेंसियों को फिर से काम दिया गया है. योजना के अनुसार एजेंसियों का चयन केंद्र सरकार कर रही है. इसके पहले साल 2020 में केंद्र मंत्रालय की ओर से सोलेक्स और वीआरजी ग्रुप को काम दिया गया था. दोनों ही एजेंसियों ने काम में तत्परता नहीं दिखायी.

इसे भी पढ़ें: अब अपने वाहन में आर्मी, पुलिस, प्रेस लिखी तो होगी कार्रवाई, पड़ सकता है जुर्माना भरना

 

 

Related Articles

Back to top button