JharkhandRanchiTOP SLIDER

झारखंड के लिये खौफ था चंदन सोनार, रांची के लव भाटिया व परेश मुखर्जी के अपहरण में थी संलिप्तता

25 करोड़ फिरौती लेकर छोड़ा था हीरा कारोबारी सुहैल हिंगोरा को

Ranchi : मध्यप्रदेश के सिंगरौली से बंगाल पुलिस के हत्थे चढ़ा किडनैपर चंदन सोनार का झारखंड में भी आतंक रहा है. चंदन सोनार का पहला शिकार गोमिया के व्यवसायी महावीर जैन बने थे. गिरोह ने 2008 में महावीर जैन का अपहरण किया था. इसके बाद रांची के जेवर व्यवसायी परेश मुखर्जी और लव भाटिया के अपहरण में भी उसकी संलिप्तता सामने आयी थीं. झारखंड के भाजपा नेता मदन सिंह के बेटे और दो रिश्तेदारों का अपहरण भी चंदन सोनार के गिरोह द्वारा ही किया गया था.

गुजरात के हीरा कारोबारी के बेटे सुहैल हिंगोरा को भी चंदन गिरोह ने 25 करोड़ की फिरौती लेने के बाद छोड़ा था. गुजरात के उद्यमी हनीफ हिंगोरा के बेटे सुहैल को वर्ष 2013 के अक्तूबर में केंद्रशासित प्रदेश दमन से अगवा किया गया था. फिरौती चुकाकर एक महीने बाद सुहैल के परिवार ने उसे मुक्त करवाया था. चंदन सोनार देश के अलग-अलग राज्यों में किडनैपिंग के वारदात को अंजाम दिया था.

इसे भी पढ़ें :मोस्टवांटेड चंदन सोनार मध्यप्रदेश के सिंगरौली से गिरफ्तार

पता चला है कि मध्यप्रदेश के सिंगरौली में चंदन सोनार होटल कारोबार में संलिप्त था. वह ठेकेदारी भी करता है. आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह बेऊर और रांची जेल में भी रहा है. 2011 में जमानत पर छूटने के बाद से सिंगरौली में रह रहा था.

किडनैपिंग किंग चंदन सोनार को पश्चिम बंगाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बता दें कि सिंगरौली जिले के बैढ़न से कुख्यात अपहरणकर्ता चंदन सोनार को कोलकाता पुलिस ने गिरफ्तार किया है. 50 से अधिक अपहरण के मामले चंदन के खिलाफ अपराध दर्ज है. लंबे समय से पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, बिहार और गुजरात पुलिस की टीम तलाश में जुटी थी. कोलकाता पुलिस ने उस पर 10 लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा था.

इसे भी पढ़ें :कवालू विद्युत सब स्टेशन की बिजली आपूर्ति को ग्रामीणों ने किया बाधित

Related Articles

Back to top button