JharkhandLead NewsRanchi

बर्थ और डेथ सर्टिफिकेट बनाने में हो परेशानी तो हेल्पलाइन नंबर पर मिलेगी मदद

Ranchi : राजधानी में सरकारी अस्पतालों के अलावा बर्थ और डेथ सर्टिफिकेट बनाने का काम रांची नगर निगम भी करता है. लेकिन रांची नगर निगम पर सर्टिफिकेट बनाने का लोड काफी अधिक है. ऐसे में सर्टिफिकेट बनाने के लिए आने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना भी करना पड़ता है. लोगों की परेशानी को देखते हुए रांची नगर निगम ने हेल्पलाइन नंबर 9431104429, 0651-2200011 जारी किया  है. किसी भी तरह की परेशानी होने पर कंट्रोल रूम में इसका समाधान किया जाएगा. वहीं लोगों को सही जानकारी भी दी जाएगी.

इसे भी पढ़ें : देश में कोरोना के मामले में राहत, मार्च 2020 के बाद सबसे कम सक्रिय मरीज

देर होने पर 1 रुपया विलंब शुल्क

अगर किसी कारण से आप दोनों सर्टिफिकेट के लिए 21 व 28 दिन के अंदर आवेदन नहीं कर पाए है तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. नगर निगम ने इसके लिए भी शुल्क निर्धारित किया है. जहां 1 रुपये की लेटफाइन के साथ आवेदन जमा कर सकते हैं. इसकी रसीद भी आवेदन करने वाले को दी जाएगी. इसके साथ जरूरी कागजात भी जमा कराना होगा. इसके अलावा सर्टिफिकेट के लिए कोई एक्सट्रा चार्ज नहीं देना है.

हर दिन आते है सैंकड़ों आवेदन

नगर निगम में रांची नगर निगम क्षेत्र के सैंकड़ों आवेदन आते हैं. जिसमें बर्थ और डेथ सर्टिफिकेट दोनों होते हैं. लेकिन कई बार जानकारी के अभाव में लोग गलत फार्म भरकर जमा कर देते हैं. इस चक्कर में गलत सर्टिफिकेट भी जारी कर दिया जाता है. इसके बाद लोग सर्टिफिकेट में सुधार के लिए लोग निगम का चक्कर लगाते रहते हैं. अब कंट्रोल रूम का नंबर जारी किए जाने से लोग सही जानकारी फार्म में भर सकेंगे.

इसे भी पढ़ें : बैडमिंटन में भारत का दबदबा: पहली बार कोई भारतीय पुरुष वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप के फायनल में पहुंचा, लक्ष्य ने जीता ब्रॉन्ज

Related Articles

Back to top button