Crime NewsJharkhandJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsMain SliderRanchiTOP SLIDERTop Story

बरहरवा टोल प्लाजा मामला: सरकार ने ईडी से कहा- अधिकारियों को नहीं बुलायें, पूछताछ के लिए फिर नहीं पहुंचे डीएसपी प्रमोद मिश्रा 

Ranchi: दूसरे समन के बावजूद डीएसपी प्रमोद मिश्रा गुरुवार को भी पूछताछ के लिए ED कार्यालय नहीं पहुंचे. बरहरवा टोल प्लाजा मामले में 24 घंटे के अंदर क्लीन चिट देने वाले प्रमोद मिश्रा को ईडी द्वारा पूछताछ के लिए दूसरी बार समन भेजा गया था, वही राज्य सरकार ने अवैध खनन मामले में ईडी द्वारा पूछताछ के लिये राज्य सरकार के अधिकारियों को नहीं बुलाने के लिए कहा है. राज्य सरकार ने इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट में दायर एसएलपी का हवाला दिया है. जानकारी के अनुसार गृह सचिव राजीव अरुण एक्का ने डीजीपी के माध्यम से ईडी को पत्र भेजा गया है. पत्र की कॉपी डीएसपी प्रमोद मिश्रा को भी दी गई है.
इसे भी पढ़ें: BHARATNET परियोजना के लिए झारखंड को 888 करोड़, 4335 गांवों में इंटरनेट सेवाएं तैयार

बताया जा रहा है कि ईडी द्वारा बरहरवा टोल प्लाजा मामले में पूर्व डीएसपी प्रमोद मिश्रा को तलब किए जाने के मद्देनजर पत्र लिखा गया है. पुलिस मुख्यालय भेजे गए पत्र में बताया गया है कि पुलिस अधिकारियों को ईडी द्वारा तलब करना उसके दायरे से बाहर है. ईडी के ज्यूरिडिक्शन को 12 दिसम्बर को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है. जिसका उल्लेख किया गया है. इसलिए आपसे अनुरोध है कि प्रवर्तन निदेशालय को इस बारे में सूचित करने का अनुरोध करें और इस बीच मामले में आगे न बढ़ने का अनुरोध करें. फिलहाल ईडी इस मामले में कानूनी राय ले रही है.

Related Articles

Back to top button