World

#Birth_Tourism : गर्भवती महिलाओं के लिए वीजा नियम पर नयी पाबंदी लगायेगा अमेरिका

Washington : ट्रंप प्रशासन द्वारा वीजा पर कुछ नयी पाबंदी लगाये जाने की खबर है. इसके तहत ऐसी महिलाओं पर बंदिशें लगायी जायेगी, जो महज बच्चों को जन्म देने के लिए अमेरिका जाना चाहती हैं,  ताकि उनके बच्चों को अमेरिकी पासपोर्ट मिल जाये.  इसे बर्थ टूरिज्म करार दिया जा रहा है. इस घटनाक्रम से जुड़े दो अधिकारियों ने बताया कि विदेश विभाग गुरुवार को इस नये नियम को जारी करेगा.

नया नियम लागू होने से गर्भवती महिलाओं के लिए पर्यटन वीजा पर यात्रा करना कठिन हो जायेगा. जानकारी के अनुसार नियम के एक मसौदे में कहा गया है कि उन्हें वीजा हासिल करने के लिए काउन्सिलर ऑफिसर को समझाना होगा कि अमेरिका आने के लिए उनके पास कोई और वाजिब कारण है.

इसे भी पढ़ें :  डेमोक्रेसी इंडेक्स में 41वें से 51वें पायदान पर फिसलना भारत के लिए चिंताजनक

बर्थ टूरिज्म अमेरिका और विदेशों में काफी फल-फूल रहा है 

खबरों के अनुसार ट्रंप प्रशासन आव्रजन के सभी प्रारूपों पर बंदिश लगा रहा है,  लेकिन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खासकर जन्मजात नागरिकता के मुद्दे पर कड़ा रूख अपनाया है. इसके तहत गैर अमेरिकी नागरिकों के बच्चों को अमेरिका में जन्म लेने के साथ मिलने वाली नागरिकता के अधिकार को खत्म करना है. जानकारों का मानना है कि बर्थ टूरिज्म अमेरिका और विदेशों में काफी फल-फूल रहा है .

अमेरिकी कंपनियां इसके लिए विज्ञापन भी देती हैं और होटल के कमरे और चिकित्सा सुविधा आदि के लिए 80,000 डॉलर तक वसूलती हैं .  रूस और चीन जैसे देशों से कई महिलाएं बच्चे को जन्म देने के लिए अमेरिका आती हैं. ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद से ही अमेरिका इस तरह के चलन के खिलाफ कदम उठा रहा है.

इसे भी पढ़ें : #MNS के महाधिवेशन में पार्टी का नया झंडा लांच किया गया, बाल ठाकरे के हिंदुत्‍व की विरासत हथियाने की कोशिश में राज 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button