JharkhandLead NewsRanchi

कांग्रेस का जनता दरबार, मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा- जनता के सवालों का होगा निदान

Ranchi : प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में शनिवार को झारखंड सरकार के वित्त एवं खाद्य-आपूर्ति विभाग के मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव विभिन्न जिलों से आये लोगों की समस्याओं से रू-ब-रू हुए. जन-सुनवाई के दौरान राज्य के विभिन्न जिलों से लगभग 50 आवेदकों ने अपनी समस्याओं को मंत्री डॉ उरांव के समक्ष रखा.

जन-सुनवाई में खाद्य-आपूर्ति, वित्त विभाग के अलावा जमीन, आवासीय, जाति, आधार कार्ड, शिक्षा, व्यापार, रोजगार, आवास आदि क्षेत्र की समस्याएं लेकर पार्टी में पहुंचे.

इस दौरान कई समस्याएं मौके पर ही निष्पादित की गयीं. कुछ समस्याओं का पत्राचार के माध्यम से समाधान करने की बात कही. उन्होंने कहा कि हमारी गठबंधन की सरकार जनता की हर समस्याओं के निदान के लिए कटिबद्ध है.

इसे भी पढ़ें:टेरर फंडिंग मामला : महेश अग्रवाल को जमानत देने से NIA कोर्ट ने किया इनकार

हर शनिवार को कांग्रेस भवन में कांग्रेस के मंत्री जनसुनवाई के लिए बैठेंगे इसलिए आप लोग ज्यादा से ज्यादा संख्या में आकर अपनी समस्याओं से अवगत करायें और उसका निदान करायें.

जन-सुनवाई कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सतीश पॉल मुंजनी, जिला अध्यक्ष सुरेश बैठा महानगर अध्यक्ष संजय पांडे, निरंजन पासवान, जगदीश साहू, ज्योति सिंह मथारू, मदन मोहन शर्मा, सलीम खान, जितेन्द्र त्रिवेदी, बिरजू उरांव आदि ने सहयोग किया.

इसे भी पढ़ें:लालू प्रसाद के दांत का दर्द हुआ कम, प्रोटीन और नमक कम खाने की सलाह

Related Articles

Back to top button