NEWSWorld

पुलिस हिरासत में एक व्यक्ति की मौत के बाद अमेरिका में हर तरफ उग्र प्रदर्शन, बंकर में छुपना पड़ा ट्रंप को

Washington: अमेरिका में पुलिस हिरासत में एक शख्स की मौत के बाद प्रदर्शन उग्र होता जा रहा है. इंसाफ की मांग को लेकर अश्वेतों का प्रदर्शन जारी है और करीब 30 शहरों में हिंसक प्रदर्शन की भी खबर है. वहीं न्याय की मांग को लेकर लोगों के विरोध की आंच व्हाइट हाउस तक पहुंच गयी है.

इसे भी पढ़ेंःट्रेन चलाने के फैसले पर झारखंड, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश ने जताई आपत्ति

अमेरिकी मीडिया के अनुसार, बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी वॉशिगटन स्थित व्हाइट हाउस के बाहर जमा हो गये. और मामला इतना बिगड़ गया कि सीक्रेट सर्विस एजेंट्स राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को व्हाइट हाउस में बने अंडरग्राउंड क बंकर में लेकर चले गए.

करीब एक घंटे बंकर में रहे डोनाल्ड ट्रंप

‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ की खबर के अनुसार, शुक्रवार रात सैकड़ों की संख्या में प्रदर्शनकारी व्हाइट हाउस के बाहर जमा हो गए थे. बड़ी संख्या प्रदर्शनकारियों के इस तरह से जमा होने की खबर मिलते ही व्हाइट हाउस के सुरक्षा अधिकारी राष्ट्रपति ट्रंप को अंडरग्राउंड सुरक्षात्मक बंकर में ले गए थे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रंप बंकर में करीब एक घंटे तक रहें. हालांकि अभी यह साफ नहीं हुआ है कि अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप और सलाहकार बैरन ट्रंप भी बंकर में गये थे या नहीं.

इस दौरान सीक्रेट सर्विस और यूनाइटेड स्टेट्स पार्क पुलिस के अफसरों ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोका. लोगों के इस तरह से व्हाइट हाउस तक पहुंचने पर डोनाल्ड ट्रंप और उनकी टीम के सदस्य भी हैरान थे.

इसे भी पढ़ेंः#Corona हॉटस्पॉट बना रांची का हिन्दपीढ़ी इलाका हुआ पूरी तरह से कंटेनमेंट जोन मुक्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button