
Patna: अग्निपथ योजना के विरोध में अब पटना जिले में ट्रेन को प्रदर्शनकारियों ने फूंक दिया है. जानकारी के अनुसार राजगीर पैसेंजर गाड़ी में शुक्रवार को आग लगा दी है. जिसके बाद पूरी की पूरी ट्रेन धू-धू कर जलने लगी. फिलहाल मौके पर रेलवे पुलिस मौजूद है और छात्रों को समझाने बुझाने का प्रयास कर रही है. लेकिन छात्र इतने गुस्से में हैं कि वह वहां से हटने को तैयार नहीं हैं.
इसे भी पढें: रामगढ़: उपायुक्त ने कृषि विज्ञान केंद्र मांडू का किया निरीक्षण
वहीं गया में अग्निपथ योजना के विरोध में आक्रोशित युवाओं ने गया क्युल रेल खंड पर पैमार स्टेशन के समीप खड़ी बख्तियारपुर पैसेंजर ट्रेन में पहले तोड़फोड़ की. फिर कई कोच को आग के हवाले कर दिया. कई बोगी धू-धूकर जल गई. रेल कर्मचारी कुछ करते इससे पहले ही कई बोगी जलकर राख हो गयी. पैमार स्टेशन पर तैनात रेलकर्मी देवनंदन ने बताया कि ये ट्रेन क्युल से गया के लिए जा रही थी. लाइन नही मिलने के कारण स्टेशन पर खड़ी थी. उसी दौरान दूसरी ट्रैक पर गाड़ी पर सवार लोग आग लगाकर भाग गए.




