JharkhandRanchi

#आज_भारतबंद_है का रांची में मिलाजुला असर, कहीं जुलूस तो कहीं सड़क जामकर किया प्रदर्शन

Ranchi: सीएए-एनआरसी के विरोध में बहुजन क्रांति मोर्चा की ओर से बुधवार को भारत बंद बुलाया गया है. इस दौरान राजधानी रांची में भी भारत बंद का मिलाजुला असर देखने को मिल रहा है.

कहीं जुलूस निकालकर सरकार के विरोध में नारेबाजी की गयी तो कहीं सड़क जामकर विरोध-प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर एनआरसी, सीएए और एनपीआर को संविधान विरोधी कानून बताया. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि केंद्र सरकार को संविधान से खिलवाड़ करने का कोई हक नहीं है.

इसे भी पढ़ें- #NirbhayaCase: दोषी अक्षय ने SC में दायर की सुधारात्मक याचिका, मुकेश की अपील खारिज

भारत बंद को लेकर रांची के अलग-अलग इलाकों में पुलिस की तैनाती की गयी है ताकि किसी प्रकार की कोई घटना न हो. बंद को लेकर शहर की दुकानें बंद रही. वहीं कुछ इलाकों में दुकान खुले भी रहे.

मेन रोड की अधिकतर दुकानें बंद

बहुजन क्रांति मोर्चा की ओर से बुधवार को बुलाये गये भारत बंद को लेकर राजधानी के मेन रोड स्थित अधिकतर दुकानें बंद हैं. वहीं एचबी रोड से लालपुर और कोकर रोड की दुकानें खुली है. इधर, कांटाटोली चौक से टाटा रूट के लोवाडीह की दुकानें पूरी तरह से बंद है लेकिन डांगरा टोली चौक की आसपास की दुकानें आम दिनों की तरह खुली हुई है.

इसे भी पढ़ें- असहमति के साथ केरल गवर्नर ने CAA के खिलाफ पढ़ा प्रस्ताव, सदन में UDF विधायकों ने रोका राज्यपाल का रास्ता

जुलूस और सड़क जामकर लोग कर रहे प्रदर्शन

राजधानी में बंद को लेकर कहीं जुलूस निकाला गया तो कहीं लोगों ने सड़क जाम कर दिया. पुलिस लोगों को समझाने में लगी है.

भारत बंद को लेकर राजधानी रांची में कहीं जुलूस निकालकर तो कहीं सड़क जामकर विरोध प्रदर्शन किया गया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पिठोरिया चौक को जाम कर दिया जिसके बाद मौके पर पुलिस के वरीय अधिकारी पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास किया.

वहीं लोवाडीह स्थित मौलाना आजाद चौक के पास बंद समर्थकों ने सड़क जाम करने की कोशिश की लेकिन मौके पर तैनात पुलिस ने बंद समर्थकों को हटाया. इधर, बंद को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की गयी है.

बंद के दौरान विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए उपायुक्त व एसएसपी ने संयुक्त आदेश जारी किया है. इसके तहत रांची शहर में कुल 98 दण्डाधिकारियों की विशेष प्रतिनियुक्ति की गयी है. 31 गश्ती दल बनायी गयी है. हर दल में दण्डाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है.

इसे भी पढ़ें- धनबाद: अवैध कोयला उत्खनन पर रोक नहीं लगा पा रही BCCL-ECL, एक महीने में सात की मौत

भारत बंद को लेकर कई यात्री बसें नहीं चली. इस वजह से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. कई यात्री घर वापस लौट गये तो कई बस के इंतजार में बैठे रहे.

यात्री वाहन नहीं चलने से लोग परेशान

भारत बंद को लेकर खादगढ़ा बस स्टैंड से अधिकतर बसें नहीं चली. बुंडू-तमाड़-मुरी आदि कम दूरी जाने वाली बसें भी नहीं चली. रांची के कई इलाकों में हर दिन के मुताबिक कम ऑटो चले. इस वजह से यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button