Jamshedpur

घाटशिला पुटरू में टोल प्लाजा का विरोध, उचित मुआवजा देने की मांग

Jamshedpur : घाटशिला के पुटरू गांव में बनने वाले टोल प्लाजा में उचित मुआवजा नहीं दिए जाने का विरोध गांव के लोग कर रहे हैं. इसको लेकर गांव के लोग शनिवार को डीसी ऑफिस पहुंचे और प्रदर्शन किया. गांव के लोगों का कहना है कि वर्तमान में उस जमीन की रजिस्ट्री 60 हजार रुपये प्रति डिसमील के हिसाब से हो रही है, लेकिन उन्हें मात्र 6 हजार रुपये डिसमील ही देने का काम किया जा रहा है. इस मुआवजा से गांव के लोग संतुष्ट नहीं है. इसी को लेकर वे डीसी ऑफिस पहुंचे हुए थे.

तीन गांव के 200 ग्रामीण हो रहे प्रभावित

लोगों का कहना है कि टोल प्लाजा से तीन गांव के करीब 200 लोग इससे प्रभावित हो रहे हैं. ऐसे में उन्हें इतना कम मुआवजा देने का काम किया जा रहा है कि वे उसका क्या उपयोग करेंगे. 60-70 हजार रुपये की जमीन को वे कैसे 6000 रुपये में छोड़ देंगे.

ये थे शामिल

मृत्युंजयमहतो, बनमाली महतो, लखीकांत महतो, दशमत सोरेन, सुखदेव महतो, राम सोरेन, धरनी सोरेन, चंद्रकांतो महतो, भादो राम सोरेन, विपुल महतो, दुखु सोरेन, उदय सोरेन, भवतारण महतो, सरोज महतो, शांतनु महतो, विनोद महतो, विश्वजीत महतो, अनिल माझी आदि शामिल थे.

इसे भी पढ़ें- नोवामुंडी में लोको वीसीबी इंजन में लगी आग, सीज फायर ने पाया काबू

Related Articles

Back to top button