
Chaibasa : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 31वीं पुण्यतिथि पर शनिवार को कांग्रेस भवन में कांग्रेसियों ने भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित की. पूर्व प्रधानमंत्री को कांग्रेसियों ने एक दूरदर्शी प्रधानमंत्री बताते हुए एक स्वर में कहा कि राजीव गांधी ने ही भारत को आधुनिकता की दौड़ में शामिल करने का काम किया. संचार क्रांति उन्हीं की देन है.
सूचना क्रांति के जनक थे राजीव गांधी
कांग्रेसियों ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी भारत में सूचना क्रांति के जनक माने जाते हैं. देश के कंप्यूटराईजेशन और टेलीकम्युनिकेशन क्रांति का श्रेय भी राजीव गांधी को ही जाता है. स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण और मतदाता की उम्र 21 वर्ष से कम करके 18 वर्ष तक के युवाओं को चुनाव में वोट देने का अधिकार दिलवाने का कार्य भी पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी ने अपने कार्यकाल में ही किया था. उन्होंने पंचायत राज व्यवस्था लागू करके पंचायतों को मजबूत करने का काम किया. राजीव गांधी लोगों के दिलों में आज भी जिंदा है और हमेशा रहेंगे. राजीव गांधी का बलिदान राष्ट्र के लोगों के लिए सदैव अनुकरणीय रहेगा. मौके पर कांग्रेस के त्रिशानु राय, प्रितम बांकिरा, मुकेश कुमार, दिकु सावैयां, मो. सलीम, राकेश कुमार सिंह, सिकुर गोप, हेमंत केशरी, मो. असलम, सुशील कुमार दास आदि उपस्थित थे.
ये भी पढ़ें- Jamshedpur Crime : पड़ोसी ने महिला के साथ घर में घुसकर किया गंदा काम, गालूडीह में मचा बवाल




