
New Delhi: भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर विदेशों के राष्ट्रध्यक्षों ने भी पीएम नरेंद्र मोदी को बधाई है. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी के नाम शुभकामना संदेश का टेलिग्राम भेजा है. अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने ट्वीट कर कहा, ‘भारत के लोगों की तरफ से मिले जनादेश के लिए पीएम मोदी को बधाई. अफगनिस्तान की सरकार और यहां के लोग दोनों देशों के बीच संबंधों को और बेहतर बनाने की तरफ अग्रसर हैं.
नेपाल के पीएम केपी शर्मा ओली ने पीएम नरेंद्र मोदी को जीत की बधाई दी. भूटान के राजा ने फोन कर पीएम मोदी को बधाई दी. चीन राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने पीएम मोदी को जबरदस्त बहुमत के लिए बधाई दी. जापान के पीएम शिंजो आबे ने भी पीएम मोदी को फोन कर बीजेपी के शानदार प्रदर्शन की बधाई दी. इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने पीएम मोदी को बधाई दी. उन्होंने लिखा कि वह भारत और इजरायल के बीच रिश्तों को ऐसे ही मजबूत बनाते रहेंगे.



