
Ranchi : लोहरदगा एसपी आर रामकुमार ने वरीय पुलिस उपाधीक्षक (अभियान) दीपक कुमार पांडेय के साथ बुधवार को जोबांग थाना का वार्षिक निरीक्षण किया. इस दौरान लोहरदगा एसपी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. निरीक्षण के क्रम में एसपी आर रामकुमार ने थाना भवन, साफ सफाई, थाना सीरिस्ता एवं उसमें अभिलेखों का रख रखाव जायजा लिया, थाना परिसर की बेहतर साफ-सफाई और व्यवस्था को देखकर एसपीआर रामकुमार ने थाना प्रभारी एवं कर्मियों को पुरस्कृत किया. निरीक्षण में लंबित पुराने कांडो का निष्पादन में तेज़ी लाने का निर्देश थाना प्रभारी को दिया गया. निरीक्षण के दौरान उग्रवादी पंजी, अपराधिक गिरोह, गुंडा, फरार, गिरफ्तारी, लाल वारंटी, सीडी पार्ट -2 & 3, मालखाना, थाना खतियान सहित विभिन्न पंजियों का एसपी आर रामकुमार ने अवलोकन किया. अपराध नियंत्रण पर विशेष ध्यान देने, थाने क्षेत्र में घटित आपराधिक घटनाओं, हत्या, चोरी सहित अन्य घटनाओं में अब तक की गई कार्रवाई और उपलब्धि के बारे में थाने के पुलिस पदाधिकारी से जानकारी ली. इसके अलावे नक्सलवाद व अपराध पर रोक लगाने एवं लंबित कांडों की समीक्षा की गई. जोबांग थाना क्षेत्र एक नक्सल प्रभावित क्षेत्र है जिस पर नक्सलवाद व अपराध पर अंकुश लगाने के लिए विशेष दिशा निर्देश दिये. निरीक्षण के क्रम में जोबांग थाना प्रभारी शशि शेखर, एसआई सोनु चौधरी, एएसआई रामकुमार टाना भगत एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें – जेएमएम नेताओं ने पीएचडी के कार्यपालक अभियंता को पीटा, विभाग ने विरोध में पेयजलापूर्ति कार्य किया बाधित



