JharkhandRanchi

झारखंड के पांच आइपीएस अधिकारियों को प्रोन्नति

Ranchi: झारखंड के पांच आइपीएस अधिकारियों को सेलेक्शन ग्रेड में प्रोन्नति दी गयी हैं. इनमें जमशेदपुर एसएसपी एम तमिल वानन, जैप कमांडेट अनीश गुप्ता, जामताड़ा एसपी दीपक कुमार सिन्हा, चाईबासा एसपी अजय लिंडा और सिमडेगा एसपी शम्स तबरेज के नाम शामिल हैं. प्रोन्नति संबंधित मामले की अधिसूचना झारखंड सरकार द्वारा जारी कर दी गयी है.

वहीं झारखंड सरकार ने शुक्रवार को चार आइपीएस अधिकारियों को प्रोन्नति देते हुए पोस्टिंग की थी. आइजी मानवाधिकार नवीन कुमार सिंह को एडीजी अभियान बनाया गया था. रांची डीआइजी अखिलेश कुमार झा को आइजी मानवाधिकार बनाया गया था.

जैप 9 के कमांडेंट अनूप बिरथरे को डीआइजी बजट बनाया गया था. सीआइडी के एसपी सुनील भास्कर को डीआइजी सीआईडी बनाया गया था.

इसे भी पढ़ें : रांची-हटिया से कई ट्रेनों का परिचालन शुरू, देखें पूरा शेड्यूल

Related Articles

Back to top button