
Ranchi: मंगलवार की शाम ओरमांझी थाना क्षेत्र के ओरमांझी शिव मंदिर के पास रहनेवाले शिव नारायण साहू की 26 वर्षीय पुत्री प्रियंका साहू की गर्दन रेत कर हत्या कर देने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. युवक का नाम पवन कुमार है. पुलिस उससे ओरमांझी थाना में पूछताछ कर रही है. किस वजह से हत्या की घटना का अंजाम दिया गया है, अभी तक इसका खुलासा नहीं हो पाया है. वहीं घटना से आक्रोशित लोग हत्या के आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ेंः कई चर्चित हत्याकांडों का पुलिस नहीं कर पायी अब तक खुलासा
हत्या की घटना से लोगों में है आक्रोश
प्रियंका साहू की गला रेतकर हत्या के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है. स्थानीय लोग सुबह से ही ओरमांझी थाने में जमे हुए हैं और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए सख्त सजा दिए जाने की मांग कर रहे हैं. वहीं पुलिस गिरफ्तार हुए युवक से लगातार थाने में पूछताछ कर रही है.
इसे भी पढ़ेंः कर्नाटक में मोदी : 56 एकड़ में बनेगा पेट्रोल डिपो, 56 सुनते ही कांग्रेस वालों की नींद खराब हो जाती है
शिक्षिका के पद पर कार्यरत थी प्रियंका
मृतिका प्रियंका साहू आदित्य पब्लिक स्कूल ओरमांझी में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थी. मंगलवार की शाम 5 बजे स्कूल से घर आयी. उस वक्त वह अकेली थी. परिवार के अन्य सदस्य घर पर नहीं थे. प्रियंका की मां बगल में नवनिर्मित मकान देखने गयी थी. पिता और भाई और ओरमांझी बाजार गये हुए थे. इसी दौरान प्रियंका साहू की गला रेत कर हत्या कर दी गयी.
हॉस्पिटल जाने के क्रम में हुई मौत
मंगलवार की रात के तकरीबन 8 बजे प्रियंका की बहन जो पास के ही एक शोरूम में एकाउंटेट का काम करती है, के घर लौटने पर प्रियंका को अपने कमरे में खून से लतपथ पड़ा देखा. इसके बाद उसने चिल्लाकर आसपास के लोगों को बुलाया और आनन-फानन में प्रियंका को पास के अस्पताल में ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.




