Lead NewsOFFBEATUttar-Pradesh

एक दुल्हन के घर पहुंची दो बारात, हुआ बवाल, जानिए आखिर किसके गले में मोहिनी ने डाली वरमाला

तीनों पक्षों के लोगों को बुलाया गया थाना, वहां हुआ फैसला

Lakhnow :  हिन्दू धर्म में शादी की रस्मों रिवाजों में दूल्हा बारात लेकर घोड़ी पर बैठकर दूल्हन को लेने उसके घर जाता है. वहां शादी कर उसे अपने साथ लेकर आता है. लेकिन यहां पर कुछ मामला गड़बड़ा गया. दरअसल एक दुल्हन को लेने के लिए दो बारात पहुंच गई. यह मामला देखकर लोग भी हैरान हो गए और दुल्हन भी हैरान हो गई. उत्तर प्रदेश के कन्नौज से यह मामला सामने आया है.

इसे भी पढ़ें :सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत, स्कॉर्पियो चालक की भीड़ ने की पिटाई

पंकज से तय हुई थी शादी

जी हां उत्तर प्रदेश के कन्नौज में जहां ककलापुर गांव में रामसेवक की 20 वर्षीय पुत्री मोहिनी की शादी पास के ही सौरिख थाना क्षेत्र के फूलनपुर गांव के निवासी पंकज ऊर्फ बबलू से तय हुई. जब गुरुवार को पंकज बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा तो द्वारचार की रस्म के दौरान ही छिबरामऊ थाना क्षेत्र के हयातनगर निवासी राजाराम का पुत्र अजीत भी मोहनी से शादी करने के लिए बारात लेकर उसके घर पहुंच गया. मतलब एक ही दुल्हन के घर दो दूल्हे बारात लेकर पहुंच गए. ऐसा होने पर अजीबो गरीब स्थिति पैदा हो गई.

इसे भी पढ़ें :गढ़वा: हल्ला बोल प्रदर्शन पर कार्रवाई, पूर्व विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी सहित 4 नामजद, 200 अज्ञात पर केस दर्ज

दूसरी बारात  प्रेमी की थी

मामले की जांच में पता चला कि जो दूसरी बारात थी वह दुल्हन के प्रेमी की बारात थी. जी हां अजीत और मोहिनी एक दूसरे को पसन्द करते थे, लेकिन मोहिनी के परिजन दोनों की शादी के लिए तैयार नहीं थे. ऐसे में तय रिश्ता के मुताबिक बारात पहुंचने की जानकारी अजीत को मिली तो वह खुद वहां अपने परिजनों के साथ पहुंच गया. धीरे-धीरे यह मामला गंभीर रूप लेता नजर आया. घटना की जानकारी तिर्वा कोतवाली पुलिस को दी गई.

इसे भी पढ़ें :गुजर गया योगी का जन्मदिन, मोदी, शाह व नड्डा का नहीं आया ट्वीट

दुल्हन को लिए बिना वापस लौटी बारात

पुलिस ने तीनों पक्षों को थाने में लाकर बैठा दिया. फिर लड़की से उसकी सहमति पूछी तो उसने अपने प्रेमी अजीत के साथ विवाह करने की बात कही ऐसा करने पर पुलिस ने प्रेमी जोड़े का साथ दिया और लड़की को अजीत के साथ भेज दिया. जो बारात आई थी उसे बिन दुल्हन के साथ ही लौटना पड़ा. तिर्वा कोतवाली प्रभारी ने बताया कि लड़की बालिग है इस कारण वह अपनी स्वेच्छा से यह शादी कर सकती है.

इसे भी पढ़ें :भाजपा ने गवर्नर से लगायी गुहार, कहा- TAC पर सरकार के असंवैधानिक निर्णय को करें खारिज

Related Articles

Back to top button