
Ranchi: नगड़ी टोल प्लाजा पर स्थानीय लोगों के निजी वाहन फ्री होंगे.गुरुवार की शाम हुई बैठक में प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की और प्रदेश कांग्रेस महासचिव अजय नाथ शाहदेव ने ग्रामीणों व NHAI के अधिकारियों की उपस्थिति में इस बात को रखा कि स्थानीय लोगों से किसी भी सूरत में वसूली नहीं होनी चाहिए। अधिकारियों और टोल टैक्स कांट्रेक्टर ने इस बात पर सहमति जताई। इससे पहले गुरुवार की सुबह ही अजय नाथ शाहदेव ने रांची–गुमला हाईवे पर नगड़ी में स्थानीय लोगों से टोल टैक्स वसूली के विरोध नगड़ी प्रखंड कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में आंदोलन कर रहे ग्रामीणों से मुलाकात की थी। ग्रामीणों की मांगों को लेकर उन्होंने तुरंत NHAI के अधिकारियों से दूरभाष पर बातचीत कर संध्या तक मामले को हल करने की बात कही थी.




