ChaibasaJharkhand

Chakradharpur : स्थापना दिवस पर झारखंड ग्रामीण चिकित्सक संघ की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन

Chakradharpur : झारखंड ग्रामीण चिकित्सक संघ ने अपने स्थापना दिवस पर 12वां रक्तदान शिविर का आयोजन किया. रक्तदान शिविर चक्रधरपुर-सोनुवा मुख्य मार्ग स्थित सुमित्रा देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सिलफोड़ी में आयोजित किया गया था. शिविर का उद्घाटन एक साथ 5 रक्तदाताओं फीता काट कर किया. इस दौरान दान महादान के तर्ज पर ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं ने बढ़ चढ़कर शिविर में हिस्सा लिया. रक्तदान शिविर में पूर्व विधायक शशि भूषण सामाड सहित विभिन्न राजनीतिक दल के नेता उपस्थित थे. मौके पर चाईबासा ब्लड बैंक के सहयोग से रक्त लिया गया. इस अवसर पर सभी रक्तदाताओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया. इस दौरान झारखंड ग्रामीण चिकित्सक संघ के इस मौके पर संघ के अध्यक्ष डाक्टर रामरतन महतो ,सचिव डाक्टर जेजे षाडंगी, डाक्टर पंकज कुमार महतो, डाक्टर दिलीप कुमार महतो, सत सत्य नारायण महतो, दिनेश ज्योतिषी, सुशांत कुमार प्रधान, अशोक कुमार महतो समेत संघ के सदस्य मौजूद रहे.

Related Articles

Back to top button