
Palamu: कोरोना संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर तेजी से बढ़ रहा है. शुक्रवार को 24 घंटे के भीतर 234 संक्रमितों ने कोरोना संक्रमण को मात दी. गाइडलाइन के अनुसार उपचार हुआ तो वे लोग स्वस्थ हुए.
दर्जन भर स्वस्थ हुए संक्रमितों को मेदिनीनगर स्थित मेदिनी राय मेडिकल कालेज अस्पताल के कोविड वार्ड से छुट्टी दी गई. एंबुलेंस के माध्यम से उन्हें घर तक पहुंचाया गया.
शुक्रवार को 197 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई. इसमें नगर निगम क्षेत्र के 74 संक्रमित शामिल हैं. हालांकि 24 घंटे के भीतर तीन संक्रमितों ने कोरोना से जंग हारी और उनकी मौत हो गई.
तीनों संक्रमितों का उपचार मेदिनीनगर स्थित मेदिनी राय मेडिकल कालेज अस्पताल में चल रहा था. पलामू जिले से 3517 कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा पहुंच चुका है.
इसे भी पढ़ें :देश के कई राज्यों में लगा संपूर्ण लॉकडाउन
कहां कितने मिले संक्रमित
मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र से 74, विश्रामपुर में 7, छतरपुर में 18, हुसैनाबाद में 21, पाटन में 7, लेस्लीगंज में 17, चैनपुर में 28, सदर प्रखंड में 8, पांकी में 10, हरिहरगंज में 6 व मनातू में 1 समेत 197 संक्रमण के नए मामले आए.
इसे भी पढ़ें :नियुक्ति वर्ष की हकीकत : जेईपीसी और कंपनी के करार की मार झेल रहे 131 व्यावसायिक प्रशिक्षक, भूखों मरने की आयी नौबत




