Corona_UpdatesGiridihJharkhand

गिरिडीह में कोरोना के आये 220 नये मामले, 60 हुए डिस्चार्ज

सरकारी आंकड़ो में दो की मौत तो गैर सरकारी आंकड़े पांच से अधिक

Giridih: बेकाबू कोरोना संक्रमण अब गिरिडीह शहरी क्षेत्र के साथ जिले के ग्रामीण इलाकों में भी तेजी से फैल रहा है। ग्रामीण इलाकों में फैलने का कारण प्रवासी मजदूरों की एक बार फिर वापसी ही बताया जा रहा है.

वैसे कितने प्रवासी मजदूर लौटे है, इसका कोई सरकारी आंकड़ा तो सामने नहीं आ पाया है, लेकिन जिस तेजी से ग्रामीण इलाकों में कोरोना संक्रमण फैल रहा है, उसे लेकर स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ विभाग दोनों ही चिंतित हैं.

लेकिन इसे निपटने के लिए फिलहाल कोई रोडमैप तैयार नहीं किया गया है. इसका परिणाम है कि हर रोज ग्रामीण इलाकों से भी संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है.

शुक्रवार को पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 220 नए मामले सामने आए तो संक्रमण से जान गंवाने वालों का सरकारी आंकड़ा जहां दो है तो गैर-सरकारी आंकड़ा पांच से अधिक.

इसे भी पढ़ें :देश के कई राज्यों में लगा संपूर्ण लॉकडाउन

हालांकि संक्रमण से शुक्रवार को ही 60 संक्रमितों को बेहतर होने के बाद डिस्चार्ज भी किया गया. इसके बाद भी जिले में एक्टिव केस की संख्या 1460 के करीब पहुंच चुकी है.

गुरुवार को नए केस आने के बाद संक्रमितों की संख्या जहां 1300 थी तो डिस्चार्ज एक भी नहीं थे. वहीं शुक्रवार को 220 नए मामले सामने आएं तो स्वास्थ्य विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार 60 डिसचार्ज किये गये. इसके बाद संक्रमितों का आंकड़ा 1460 हो चुका है. जाहिर है कि गिरिडीह में रिकवरी दर अब भी बेहद कम है.

इधर शुक्रवार को कोरोना से बदडीहा स्थित एएनएम हॉस्टल के कोविद सेंटर में एक संक्रमित की मौत हुई. जानकारी के अनुसार कोविद सेंटर में देवरी के चतरो एक संक्रमित की मौत हुई.

सदर अस्पताल के कोविद सेंटर में दुसरे संक्रमित ने दम तोड़ा. जबकि शहर के एक नर्सिंग होम में एक संक्रमित की जान कोरोना से गयी.

वहीं शहर के बरगंडा में कोरोना से एक शिक्षक ने दम तोड़ा तो शहर के शिवमुहल्ला में ही दुसरे संक्रमित की मौत हुई, जबकि चैताडीह में भी एक 45 वर्षीय व्यक्ति की जान संक्रमण से होने की बात कही जा रही है. इस बीच शुक्रवार को आएं नए संक्रमितों के पहचान में स्वास्थ विभाग जुटा हुआ है.

इसे भी पढ़ें :नियुक्ति वर्ष की हकीकत : जेईपीसी और कंपनी के करार की मार झेल रहे 131 व्यावसायिक प्रशिक्षक, भूखों मरने की आयी नौबत

Related Articles

Back to top button