Court NewsRanchi

राज्य में महिलाओं के खिलाफ हिंसा और ड्रग्स कारोबार से जुड़े लोगों पर करें सख्त कार्रवाई- HC

राज्य सरकार से मांगी जमीन पर जबरन कब्जा करने वालों के खिलाफ एक्शन टेकन रिपोर्ट

Ranchi:  दुमका में विदेशी महिला के साथ गैंगरेप मामले में सुनवाई के दौरान झारखंड हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को मौखिक कहा कि राज्य में महिलाओं के खिलाफ हिंसा की रोकथाम हो और ड्रग्स के कारोबार से जुड़े लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाए. कोर्ट ने राज्य में जमीन पर जबरन कब्जा करने वालों के खिलाफ एक्शन टेकन रिपोर्ट अगली सुनवाई में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सरकार से मौखिक कहा कि झारखंड में ब्राउन शुगर, अफीम जैसे ड्रग्स की बिक्री पर रोक लगाए. राज्य में अफीम के खेती को  समय -समय पर पुलिस नष्ट करती है लेकिन इसपर सघन अभियान चलाने की जरूरत है ताकि जड़ से ड्रग्स को नष्ट किया जा सके. सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से कहा गया बताया गया कि राज्य में जमीन पर जबरन कब्जा करने से संबंधित मामले में करीब 200 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. इसके बाद कोर्ट ने सरकार से इन लोगों के खिलाफ लिए गए एक्शन के संबंध में रिपोर्ट मांगी है. कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 9 अप्रैल निर्धारित की है.

इसे भी पढ़ें: हाइकोर्ट ने रांची नगर निगम से कहा- एनएचएआइ नो ऑब्जेक्शन दे देगा, रांची में सीवरेज-ड्रेनेज परियोजना के फेज- 1 के बचे 15% काम को जल्द पूरा करें

Related Articles

Back to top button