
Ranchi: आज राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देवी झारखंड आ रहे हैं. उनका यह कार्यक्रम पूर्ण रूप से परिवारिक और धार्मिक है. झारखंड राष्ट्रीय जनता दल के मुख्य प्रवक्ता डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि आज यानी (10 सितम्बर) को आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर में जलाभिषेक व रुद्राभिषेक करेंगे. हालांकि यह कार्यक्रम राजनीतिक नहीं है लेकिन फिर भी कार्यकर्ताओं का जमावड़ा होगा. रांची से सभी सीनियर नेता के साथ-साथ कार्यकर्ता भी देवघर पहुंचेंगे.
ऐसा माना जा रहा कि INDIA गठबंधन को यहां मजबूती के लिए बाबा धाम में पूजा-अर्चना करना एक मंसूबा हो सकता है. क्योंकि INDIA गठबंधन के ही एक घटक दल के नेता और तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म को समाप्त कर देने का बयान दिया है. वहीं राजद के ही नेता और बिहार राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष जगदानन्द सिंह ने बयान दिया है कि तिलकधारियों ने ही देश को गुलाम बनाया है. सनातन धर्म के इस तरह अपमान के बाद भी लालू यादव ने या तेजस्वी यादव ने खुल कर इन बयानों का विरोध नहीं किया है. आरजेडी अध्यक्ष बेहद ही अनुभवी और पके हुए राजनेता हैं. उन्हें पता है कि इन बयानों से सनातनी लोगों में गुस्सा तो है इसलिए इसमें सीधे सीधे कुछ करने बजाय पूजा अर्चना का ही एक रूप दिया जाय. पूजा अर्चना करना सनातन परंपरा ही तो है. इससे एक तीर से दो निशाना हो जाएगा. उदयनिधि और जगदानन्द सिंह के बयानों का विरोध भी नहीं होगा साथ ही इनके द्वारा सनातन परंपरा को आगे भी बढ़ा दिया जाएगा. आज लालू यादव और राबड़ी देवी तिलक तो जरूर लगाएंगे और इसी तिलक से INDIA गठबंधन पर लगे सनातन विरोधी दाग को कुछ कम करने का काम करेंगे.
इसे भी पढ़ें: एशिया कप में आज फिर भारत Vs पाकिस्तान, कोलंबो में दूसरी बार भिड़ेंगी दोनों टीमें, बारिश के भी आसार




