National

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पूर्व चीफ जस्टिस रंजन गोगोई को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया

New Delhi: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पूर्व चीफ जस्टिस रंजन गोगोई को राज्यसभा के लिए किया मनोनीत किया है. सोमवार को इस बाबत गजट प्रकाशन भी हो गया.

ज्ञात हो कि राज्यसभा में 12 सदस्य राष्ट्रपति की ओर से मनोनीत किये जाते हैं. ये सदस्य अलग-अलग क्षेत्रों की जानी-मानी हस्तियां होती हैं.

इसे भी पढ़ें – एमवी राव बने झारखंड के डीजीपी

स्पीरम कोर्ट के चीफ जस्टिस रंजन गोगोई 17 नवंबर 2019 को अपने पद से रिटायर हुए थे. सेवानिवृत्त होने से पहले उन्होंने कई महत्वपूर्ण मामलों पर फैसला दिया था. उनमें से एक अयोध्या का विवादित मामला भी था. वह पूर्वोत्तर से सर्वोच्च न्यायिक पद पर पहुंचनेवाले इकलौते शख्स हैं.

इसे भी पढ़ें – मौत के दो साल बाद आया भाकपा माओवादी के अरविंद जी का वीडियो, सारे राज से उठा पर्दा

सुनाये थे कई अहम फैसले

अयोध्या के अलावा उन्होंने जिन प्रमुख मुद्दों पर फैसले दिये उनमें असम एनआरसी, राफेल, सीजेआइ ऑफिस आरटीआइ के दायरे में आदि शामिल हैं.

विवादों से भी अछूते नहीं

चीफ जस्टिस गोगोई अपने साढ़े 13 महीनों के कार्यकाल के दौरान कई विवादों में भी रहे. उन पर यौन उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप भी लगे लेकिन उन्होंने उन्हें कभी भी अपने काम पर उसे हावी नहीं होने दिया. वह बाद में आरोपों से मुक्त भी हुए.

इसे भी पढ़ें – BUDGET SESSION में जगरनाथ महतो ने कहा – शिक्षा की चिंता है तो विधायक, अधिकारी और शिक्षक अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ायें

One Comment

  1. 637337 464267Thoughts speak within just around the web control console video clip games have stimulated pretty specialist to own on microphone as nicely as , resemble the perfect tough guy to positively the mediocre ones. Basically fundamental troubles in picture gaming titles. Drug Recovery 449915

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button