
Patna : बिहार में कोरोना की दूसरी लहर ने भयंकर तबाही मचायी जिसके बाद कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत की गयी. बिहार की राजधानी पटना में लगातार वैक्सीनेशन अभियान को सफल बनाया जा रहा है. साथ ही साथ नये कीर्तिमान भी स्थापित किये जा रहे हैं.
जिले में तीन वैसे केंद्र हैं जहां 24 घंटे कोरोना टीकाकरण किये जा रहा है. वहां 8 जून से अब तक 2 लाख लोगों का टीकाकरण हो चुका है. 2 लाख टीका पूरा करने के बाद 24 घंटे कार्यरत सभी कर्मियों को जिला अधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने सम्मानित किया और जिले वासियों को बधाई दी.
इसे भी पढ़ें :झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिये 36 लाख
पटना में पाटलिपुत्र अशोका होटल, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कंपलेक्स और पॉलिटेक्निक कॉलेज को चिन्हित किया गया था. इन तीनों सेंटरों पर 24 घंटे वैक्सीनेशन अभियान चलाया जा रहा है.
पटना जिले में अब तक 76 प्रतिशत लोगों का टीकाकरण हो चुका है जो कि अन्य जिलों की तुलना में सर्वाधिक है. पटना शहरी क्षेत्र में 1436689 लक्ष्य के विरोध में अब तक 1098554 व्यक्तियों को टीकाकृत किया जा चुका है जो लक्ष्य का 76% है. जिला अधिकारी की मानें तो 31 जुलाई तक 100% प्रतिशत टीकाकरण लक्ष्य है.
वैक्सीनेशन की गति और बढ़ सकती है लेकिन बीच-बीच में वैक्सीन खत्म होने की वजह से वैक्सीनेशन अभियान पर असर पड़ रहा है.
इसे भी पढ़ें :Paytm ला रहा है सबसे बड़ा IPO, जैक मा और वॉरेन बफेट को मिलेगा 7 गुना तक रिटर्न




