JharkhandLead NewsRanchi

अगस्त क्रांति की तैयारीः 8 अगस्त को बेरोजगार युवा छेड़ेंगे आंदोलन, ‘हेमंत सोरेन कुर्सी छोड़ो’ का नारा करेंगे बुलंद

Ranchi : राज्य के बेरोजगार युवा अगले महीने और धारदार तरीके से राज्य सरकार के खिलाफ आंदोलन शुरू करेंगे. अभी वे अलग अलग जिलों, प्रखंड स्तर पर रोजगार के सवाल पर महीने भर से विरोध प्रदर्शन जारी रखे हुए हैं. जेपीएससी कैंडीडेट शफी इमाम ने बुधवार को रांची में मीडिया से कहा कि झारखंड में झूठ और लूट की राजनीति चल रही है. युवा बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं. शिक्षा व्यवस्था का बुरा हाल है. जेपीएससी समेत तमाम विभाग में भ्रष्टाचार व्याप्त है.

कहा जा रहा है कि सरकारी खजाना भी खाली है. इसका एक ही समाधान है. राज्य के युवा मिल कर आगे आयेंगे. 8 अगस्त एक ऐतिहासिक दिन है. इसी दिन 1942 में गांधी जी ने करो या मरो, अंग्रेजों भारत छोड़ो का नारा बुलंद किया था.

पूरे देश में स्वतः स्फूर्त आन्दोलन हो गया था. झारखंड में भी लगभग वही स्थिति है. यहां भी अब 8 अगस्त को करो या मरो, हेमंत सोरेन कुर्सी छोड़ो नारा के साथ राज्यभर में आन्दोलन किया जायेगा.

इसे भी पढ़ें :सीएम ने किया धुमकुड़िया का शिलान्यास, जानिए क्या है यह?

आंदोलन से युवा बदल सकते हैं तकदीर

शफी के मुताबिक राज्य के नेतृत्व के पास न कोई नीति है न कोई रोडमैप है. युवा वर्ग संकट से घिर चुका है. उन लोगों ने अबतक जो भी अध्ययन किया है, उसका सही इस्तेमाल करने का समय आ गया है. राज्य के युवा मिल कर सिद्ध कर देंगे कि इतिहास सिर्फ पढ़ने का नहीं, बनाने का विषय है.

उन सबों के पास यह सिद्ध करने का अंतिम अवसर है कि युवा ही राज्य के वास्तविक अधिकारी और असली झारखंडी हैं. 8 अगस्त की तैयारी के लिए रणनीति बनायी गयी है.

इसके तहत सभी जिला से 10-10 लोगों को नेतृत्व सौंपा जायेगा. हर जिले में एक साथ धरना-प्रदर्शन, पुतला दहन कार्यक्रम होगा.

इसे भी पढ़ें :पलामू : फ्लोराइड युक्त पानी पीने से बढ़ी अपंगता, 200 घरों की आबादी में 100 से अधिक बीमार

सरकार से ये है मांग

सरकार खतियान के आधार पर नियोजन नीति तय करे. जेपीएससी में जरूरी सुधार करे. सभी खाली पदों को समय-सीमा में भरा जाये. पारा शिक्षक समेत अनुबंध कर्मी की मांग पूरी हो. चुनावी घोषणा पत्र के सभी वादों को पूरा किया जाये.

इसे भी पढ़ें :Jharkhand कांग्रेसः जिलाध्यक्षों को क्या मंत्र देंगे रामेश्वर उरांव !

Related Articles

Back to top button